Kirodi Lal Meena: पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सांसद किरोड़ी लाल पांच दिन से धरने पर बैठे हैं। शनिवार को उनसे मिलने कांग्रेस विधायक हरीश मीणा पहुंचे। इस दौरान किराेड़ी लाल ने कहा कि आप सचिन पायलट को लेकर आ जाओ, फिर अपन चलते हैं तीनो।
और पढ़िए –Bihar news: बंगाल से बिहार लाया गया 2 करोड़ का गांजा पकड़ा, ट्रक में छिपाकर रखा था
लगातार मिलने पहुंच रहे हैं समर्थक नेता
धरने पर बैठे मीणा के समर्थकों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। एक दिन पहले ही उनसे मिलने (Kirodi Lal Meena) केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान पहुंचे हुए थे। उससे पहले नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ भी उनसे मिलने पहुंचे थे। शनिवार को पहुंचे विधायक हरीश मीणा पायलट गुट के समर्थक माने जाते है।
हरीश मीणा ने कहा कि मैं इन युवाओं के साथ हूं, इनके हक के साथ हूं। जिस पर किरोड़ी लाल ने कहा कि युवाओं के साथ तो पायलट साहब भी है। यही कहा है ना उन्होंने। तो अगर वह भी आ जाए वो तो युवा है। जिस पर जवाब देते हुए हरीश ने कहा कि मैं झांसी के मैदान में आपके साथ हूं।
और पढ़िए –दिल्ली की सड़कों को सुंदर और विश्वस्तरीय बनाएगी केजरीवाल सरकार, एक अप्रैल से होगा काम शुरू
प्रदर्शनकारी छात्रों ने सुनाई अपनी पीड़ा
धरना स्थल पर पहुंचे हरीश मीणा को प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के (Kirodi Lal Meena) दौरान हम राहुल गांधी से मिले थे। उन्होंने अशोक गहलोत से जब पूछा कि उन्हें नियुक्ति क्यों नहीं दी जा रही। तब सीएम ने कहा था कि इनको जल्द नियुक्ति दे दी जाएगी। लेकिन हमें एक महीना बीत जाने के बाद भी नियुक्ति नहीं मिली है।
विधायक हरीश मीणा ने सीएम गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके आदेश से एकीकरण के नाम पर 68 हजार स्कूल बंद हो गए। इन स्कूलों में पढ़ाने वाले टीचर भी बेरोजगार हो गए। इसलिए आज आपको ऐसे घूमना पड़ रहा है।
धरना स्थल पर छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जो इनको करना है यह करेंगे जो मुझे करना है मैं करूंगा। हम युवाओं के बिना अधूरे हैं। आप हमारे बिना अधूरे हैं। आप हमारे अनुभव का फायदा लीजिए।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
8 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
11 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
12 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
13 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines