Kirodi Lal Meena: राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा पिछले 6 दिनों से आगरा-जयपुर हाईवे पर धरने पर बैठे हैं। अब उनको पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का साथ मिला। राजे ने ट्वीट करते हुए कहा कि किरोड़ी लाल पिछले 6 दिनों से धरने पर बैठे हैं। इतना बड़ा आंदोलन होने के बावजूद गहलोत सरकार युवाओं के सपनों की जरा भी परवाह नहीं कर रही।
और पढ़िए –Bihar Hindi News: मुजफ्फरपुर में 151 जाट बटालियन ने मनाया वीर नारी सम्मान समारोह, जानें पूरी खबर
कांग्रेस सरकार की अंतिम कील साबित होगा
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर गहलोत सरकार पर निशाना साधा। (Kirodi Lal Meena) उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के सपनों को कुचलने का काम कर रही है। जो राजस्थान की कांग्रेस सरकार के डूबते जहाज की अंतिम कील साबित होगा। बता दें कि किरोड़ीलाल मीणा पेपर लीक मामले की सीबाआई जांच को लेकर पिछले 6 दिनों से धरने पर बैठे हैं। उनके साथ हजारों की संख्या प्रदर्शनकारी युवा छात्र भी धरना दे रहे हैं।
नेताओं का मिल रहा समर्थन
वहीं किरोड़ीलाल को बीजेपी के केंद्रीय और राज्य इकाई के नेताओं का लगातार समर्थन भी मिल रहा है। (Kirodi Lal Meena) वहीं इससे पहले बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर, जयपुर उपमहापौर पुनीत कर्णावत समेत सैकड़ों युवा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के समर्थन में धरना स्थल पहुंचे।
और पढ़िए –Magh Purnima 2023: 5 फरवरी, पूर्णिमा पर कर लें ये काम, पूरा वर्ष शानदार रहेगा
सरकार सीबीआई जांच से कर चुकी इंकार
वहीं, धरना खत्म कराने के लिए सरकार ने आला अधिकारियों के साथ गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव को 4 बार भेजा। लेकिन, सीबीआई जांच की मांग को लेकर अड़े मीणा ने धरना खत्म करने से इंकार कर दिया।
बता दें कि सरकार की तरफ से केबिनेट मंत्री शांति धारीवाल विधानसभा में कह चुके हैं कि पेपर लीक मामलों की जांच सीबीआई को नहीं सौंपी जाएगी। धरने पर बैठे मीणा को समर्थन देने के लिए विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ से लेकर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी आ चुके हैं।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
45 mins agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
3 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 day agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
3 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
5 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
5 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
5 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
5 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
5 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines