Jaipurs coaching student kidnapping case: राजस्थान की राजधानी जयपुर में जिस स्टूडेंट का अपहरण हुआ। उसको बदमाश 20 लाख रुपये मिलने के बाद भी मारने वाले थे। स्टूडेंट को ऐसे प्रताड़ित किया गया कि जानकर रूह कांप जाए। उसे लाइटर से दागा गया, घावों पर सैनिटाइजर डाला गया। इसके बाद वाट्सएप कॉल करके परिवार को सुनाई गई। 15 घंटे तक बदमाशों ने जुल्म किया। 20 साल का विकास अब भी आपबीती को बताते हुए कांप उठता है। उसके शरीर पर इलेक्ट्रिक लाइटर से दागे जाने के निशान हैं। बदमाशों ने परिवार को डराने के लिए उसे रॉड और डंडों से जमकर पीटा। जयपुर पुलिस मदद नहीं करती, तो बदमाश उसका मर्डर कर सकते थे।
यह भी पढ़ें-आबरू लूटने के बाद नाबालिग को कहा था-घूमने चलें; उज्जैन रेप कांड में दो और ऑटो चालक गिरफ्तार
पानी भरने गया था, कार में डालकर ले गए
आरोपियों ने उसको सांगानेर थाना इलाके से शनिवार दोपहर 11.50 बजे किडनैप किया था। वह दोस्त विजय चौधरी के साथ पानी भरने के लिए गया था। तीन कार सवार बदमाशों ने 6 नंबर बस स्टैंड के पास प्रभु दयाल मार्ग पर उसे किडनैप कर लिया। हथियार दिखा दोस्त और मुझे डरा दिया। मुझे कार में लेकर चले गए। विकास मूल रूप से टोंक जिले के उनियारा का रहने वाला है। जो 3 साल से जगदंबा नगर के कोचिंग सेंटर में स्टडी कर रहा है। उसके पिता घनश्याम मीणा खेती करते हैं। दो छोटे भाई हैं। बदमाशों ने कहा कि पापा को फोन कर 20 लाख रुपये मंगवाओ।
पानी भी नहीं दिया पीने के लिए
उसने परिवार की हालत की दुहाई देकर बदमाशों को कहा कि शायद आपको गलतफहमी हो गई। लेकिन वे नहीं माने। चार बदमाशों ने 15 घंटे तक उसे 700 किलोमीटर तक घुमाया। दिलखुश गुर्जर, चंद्रशेखर गुर्जर, सागर गुर्जर और राकेश चौधरी ने फर्जी नंबर वाली गाड़ी से किडनैप किया था। इसके बाद उसको खूब टॉर्चर किया। दोस्त विजय चौधरी ने सांगानेर थाने में पुलिस को पूरी बात बताई। जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों की लोकेशन ट्रेस कर ली।
आखिरकार बूंदी जिले में चारों बदमाश पुलिस के रडार पर आ गए। बाद में पुलिस ने पीछा करके टोंक के घेरोली थाना क्षेत्र में सभी को दबोच लिया। बदमाशों ने विकास को पीछे सीट पर लेटाकर रखा था, उसको टॉर्चर कर रहे थे। वह दर्द से कराह रहा था। उसे पानी तक नहीं पीने दिया। बदमाशों से पुलिस को हथियार भी मिले हैं। सभी टोंक जिले के रहने वाले हैं।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
19 hrs agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
4 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
5 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
6 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
7 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
8 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines