आबरू लूटने के बाद नाबालिग को कहा था-घूमने चलें; उज्जैन रेप कांड में दो और ऑटो चालक गिरफ्तार
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Ujjain misdeed case: उज्जैन में नाबालिग लड़की से रेप के मामले में पुलिस ने दो और ऑटोरिक्शा ड्राइवरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़िता को हवस का शिकार बनाकर सड़कों पर छोड़ दिया था। जिसके बाद वह खून से लथपथ हालत में घूमती मिली थी। पुलिस ने अनुसार मामले में अभी तक चार लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है। एक आरोपी भरत सोनी ने पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश भी की थी। जब आरोपी को घटनास्थल पर ले जाया जा रहा था। महाकाल पुलिस थाने के प्रभारी अजय ने बताया कि 24 साल का भरत सोनी घायल है। इसके अलावा 40 साल के आरोपी राकेश मालवीय को भी सबूतों को नष्ट करने की कोशिशों के आरोप में अरेस्ट किया गया है।
मामला सामने आने के बाद आरोपियों को पकड़ने की मांग तेज हो गई थी। जिसके बाद प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एसआईटी का गठन कर मामला सुलझाने के आदेश दिए थे। पीड़िता का वीडियो भी सामने आया था। जिसमें वह सड़कों पर घर-घर जाकर लोगों से मदद की गुहार लगाती दिखी थी। लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। बाद में मदद के लिए एक पुजारी आगे आए थे।
आरोपी सोनी ने भी पुलिस गिरफ्त से दीवार फांदकर भागने की कोशिश की। लेकिन वह घायल हो गया, जिसके बाद उसे जीवन खेड़ी इलाके से दबोच लिया गया था। दो पुलिसकर्मी भी इस दौरान घायल हो गए थे। दोनों का सिविल अस्पताल में इलाज जारी है। आरोपी सोनी नानाखेड़ा झुग्गी बस्ती इलाके का रहने वाला है। उसके खिलाफ चोट मारने और लापरवाही से गाड़ी चलाने के मामले पहले से दर्ज हैं।
एक आरोपी ने रेप के बाद पीड़िता को घूमने का ऑफर भी दिया था। नाबालिग लड़की सतना की रहने वाली है। वह रविवार को उज्जैन आई थी। एक आरोपी पीड़िता से सीसीटीवी फुटेज में बात करते देखा जा सकता है। उसी दिन आरोपी ने पीड़िता से रेप किया था। लड़की 8वीं की छात्रा है। उसके दादा ने जैतवारा पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी। सतना के एएसपी शिवेश बघेल ने कहा कि वह घर से स्कूल के लिए निकली थी।
वापस न लौटी, तो उसके दादा ने शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस को लग रहा है कि पीड़िता मानसिक तौर पर बीमार है। उसने पुलिस को घर से भाग जाने की बात कही थी। रेप के बाद वह बेहोश हो गई थी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वह रविवार को स्कूल क्यों गई। क्या उसका किडनैप हुआ या वह खुद उज्जैन आई। पुलिस ने अनुसार लड़की ने सिर्फ यही बताया था कि उसकी मां छोड़कर चली गई है। वह अच्छी जिंदगी के लिए यहां आई थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: