Khiladi Lal Bairwa resign BJP: बीजेपी नेता और पूर्व विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आज बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ को पत्र लिखकर प्राथमिक सदस्यता त्याग दी। बैरवा ने भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ को भेजे इस्तीफे में कहा कि वह पार्टी की विचारधारा से खुद को जोड़ नहीं पाए हैं इसलिए वे और उनके समर्थक पार्टी से अलग हो रहे हैं। बता दें कि कभी सचिन पायलट के खासम खास रहे खिलाड़ी बैरवा विधानसभा चुनाव से पहले अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हुए थे।
मेरा भी फोन टेप करवाया
बता दें कि बैरवा धौलपुर की बसेड़ी सीट से पूर्व विधायक भी रह चुके हैं। इसके अलावा कांग्रेस से एक बार सांसद भी रह चुके हैं। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ को लिखे इस्तीफे में कहा कि पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने अपने चैथी बार मुख्यमंत्री बनने की लालसा में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को बाहर करने का असफल प्रयास किया। पायलट गुट के लोगों के फोन टेप करवाए। जिसके बारे में उनके ओएसडी रह चुके लोकेश शर्मा विस्तार से बता चुके हैं। मेरा भी फोन टेप करवाया गया जोकि जांच का विषय है।
खिलाड़ी लाल बैरवा का इस्तीफा
गहलोत सरकार के फैसलों की जांच की मांग की
बैरवा ने आगे लिखा कि मुझे योजनाबद्ध तरीके से पार्टी से बाहर करवा दिया और कुछ चापलूस लोगों की सिफारिश पर राजस्थान के टूकड़े-टूकड़े कर दिए। पंचायत समिति स्तर के क्षेत्रफल वाले क्षेत्र में भी जगह बना दिए। इतने सारे सामाजिक बोर्ड बना दिए, जिसका स्वयं को भी पता नहीं। 18 प्रतिशत अनुसूचित जाति वाले लोगों के आयोग के लिए मैंने वैधानिक दर्जे की मांग की तो क्या गलत कर दिया? मैं वर्तमान सरकार से मांग करता हूं कि गहलोत सरकार के आखिरी 6 माह में लिये गए फैसलों की समीक्षा होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से नए जिले, सामाजिक बोर्ड, फोन टेपिंग मामला और एससी आयोग को वैधानिक दर्जे के मामले की जांच करने की मांग की।
ये भी पढ़ेंः किरोड़ीलाल मीणा मंत्री हैं या नहीं? News24 पर BJP अध्यक्ष मदन राठौड़ ने किया बड़ा खुलासा
मुझे बीजेपी से कोई शिकायत नहीं
पूर्व विधायक बैरवा ने लिखा कि भाजपा और कांग्रेस अलग-अलग विचारधाराएं हैं। मैंने और मेरे कार्यकर्ताओं ने भाजपा जाॅइन की लेकिन काफी प्रयास के बाद भी मैं भाजपा की विचारधारा से अपने आप को जोड़ नहीं पाया हूं। मैंने 33 साल कांग्रेस में राजनीति की है। विचारधारा मेरे खून में शामिल हो गई है। मुझे भाजपा से कोई शिकायत नहीं है।
ये भी पढ़ेंः CM भजनलाल शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी, जेल में बंद इस क्रिमिनल का नाम आया सामने
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
21 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
23 hrs agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
1 day ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
2 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
3 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
4 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
5 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
6 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
6 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines