खाटू श्याम मंदिर में भक्तों को नए साल का तोहफा, 24 घंटे होंगे दर्शन, VIP एंट्री पूरी तरह बंद

Khatu Shyam Temple New Year gift: खाटूश्यामजी मंदिर में नए साल के स्वागत और एकादशी के पावन अवसर पर श्याम प्रेमियों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर कमेटी ने विशेष इंतजाम किए हैं. आज से लेकर 1 जनवरी तक लगातार दर्शन होंगे. मंदिर के पट 30 दिसंबर, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को 24 घंटे खुले रहेंगे, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु बिना किसी रुकावट के बाबा श्याम के दर्शन कर सकें.

khatu shyam temple

Khatu Shyam Temple New Year gift: खाटूश्यामजी मंदिर में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को नए साल का तोहफा मिलेगा. 1 जनवरी को खाटू श्याम मंदिर के कपाट 72 घंटे तक लगातार खुले रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक भक्त बिना किसी बाधा के दर्शन कर सकें. इस दौरान VIP दर्शन व्यवस्था पूरी तरह बंद रहेगी और सभी श्रद्धालुओं को सामान्य कतार में ही बाबा श्याम के दर्शन करने होंगे. नववर्ष तक लाखों श्रद्धालु खाटूधाम पहुंचते हैं. भीड़ को देखते हुए पट 24 घंटे खोलने का फैसला लिया गया है. इससे रात में भी दर्शन संभव होंगे और लंबी कतारों से राहत मिलेगी. वीआईपी दर्शन पूरी तरह बंद होने के कारण आम श्रद्धालुओं को प्राथमिकता मिल सकेगी. सभी के लिए एक समान व्यवस्था रहेगी.

करीब 3000 सुरक्षाकर्मी तैनात

प्रशासन के अनुसार, नए साल पर संभावित भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं. करीब 3000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, जो मंदिर परिसर और आसपास नजर रखेंगे.मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है, वहीं सीसीटीवी कंट्रोल रूम से पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, मेडिकल सुविधा, अस्थायी शौचालय और विश्राम स्थलों की व्यवस्था की गई है. भीड़ नियंत्रण के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है और वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग ज़ोन बनाए गए हैं. मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और धैर्य बनाए रखें. माना जा रहा है कि नए साल पर लाखों श्रद्धालु खाटू श्यामजी के दर्शन के लिए पहुंचेंगे.

रींगस मार्ग बनेगा नो व्हीकल जोन

31 दिसंबर से 1 जनवरी तक रींगस से खाटूधाम आने वाले मुख्य मार्ग को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है. वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी, ताकि पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिले और जाम की स्थिति न बने. पार्किंग के लिए वैकल्पिक जगहों का इंतजाम किया गया है. श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें. पूरे खाटूधाम की निगरानी 250 सीसीटीवी कैमरों से हो रही है. आपातकालीन स्थिति के लिए मेडिकल टीम और एम्बुलेंस भी तैनात हैं. मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं से शांति बनाए रखने और नियमों का पालन करने की अपील की है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ