नए साल पर दिल्ली में तैनात रहेंगे 2500 पुलिसकर्मी, कनॉट प्लेस सर्कल में सिर्फ इन गाड़ियों को मिलेगी एंट्री

नया साल बस दस्तक देने ही वाला है. लोगों ने अपने-अपने अंदाज में नए साल का स्वागत करने की तैयारी कर ली है. इस मौके पर दिल्ली पुलिस ने नए साल को देखते हुए लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है. साथ ही लोगों को को चेतावनी भी दी गई है कि वो किसी भी नियम को ना तोड़ें और उनका पालन करें.

delhi police
विज्ञापन

नया साल बस दस्तक देने ही वाला है. लोगों ने अपने-अपने अंदाज में नए साल का स्वागत करने की तैयारी कर ली है. इस मौके पर दिल्ली पुलिस ने नए साल को देखते हुए लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है. साथ ही लोगों को को चेतावनी भी दी गई है कि वो किसी भी नियम को ना तोड़ें और उनका पालन करें.

वहीं, जोन 1 की एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक) मोनिका भारद्वाज ने कहा, ‘नए साल की शाम को दिल्ली भर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा कड़ी व्यवस्था की जाएगी. नशे में गाड़ी चलाने वालों की जांच के लिए दिल्ली में लगभग 100 चेकपॉइंट होंगे, और जिन इलाकों में ज़्यादा भीड़ होने की उम्मीद है, वहां सभी इंतजाम किए जाएंगे… कनॉट प्लेस सर्कल के अंदर सिर्फ पास वाली गाड़ियों को ही जाने दिया जाएगा… इंडिया गेट पर आमतौर पर बहुत भीड़ होती है, इसलिए वहां भी कुछ पाबंदियां होंगी… अगर लोगों को रेलवे स्टेशन या कहीं और जाना है, तो उन्हें काफ़ी समय पहले निकलना चाहिए… नए साल की शाम को लगभग 1200 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे, और कुल मिलाकर, लगभग 2500 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगें.’

विज्ञापन

नई दिल्ली के डीसीपी देवेश कुमार महला ने दिल्ली पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर कनॉट प्लेस में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

कनॉट प्लेस पर नहीं जा सकेंगे वाहन

शाम 7 बजे के बाद कनॉट प्लेस की तरफ जाने वाले कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद रहेगी. मिंटो रोड, मंडी हाउस, बंगाली मार्केट, गोल मार्केट, कस्तूरबा गांधी मार्ग, फिरोजशाह रोड, जय सिंह रोड समेत कई प्रमुख रास्तों से सीपी की ओर जाना बैन रहेगा. कनॉट प्लेस के इनर, मिडिल और आउटर सर्कल में बिना वैलिड पास के किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी.

इंडिया गेट पर भी पाबंदियां

न्यू ईयर ईव पर इंडिया गेट के आसपास भी ट्रैफिक कंट्रोल रहेगा. भीड़ बढ़ने पर सी-हेक्सागन और इंडिया गेट की ओर वाहनों को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और ट्रैफिक को बाकी रास्तों पर डायवर्ट किया जाएगा. यहां पार्किंग की भी भारी कमी रहेगी, इसलिए लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बेवजह इन इलाकों में जाने से बचें, ज्यादा से ज्यादा मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें. किसी भी जानकारी के लिए ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल पर अपडेट देखते रहें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ