हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

खाटू श्याम मंदिर में दर्शन का समय बदला, जानिए कब तक सकते हैं दर्शन?

खाटूश्याम मंदिर में दर्शन करने के लिए जाने का प्लान बना रहे हैं, तो कमेटी ने जो बदलाव किया है, उसके बारे में जान लें। दरअसल, गर्मी को देखते हुए मंदिर में दर्शन के समय में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन

सीकर (राजस्थान): श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र खाटूश्यामजी मंदिर से आज एक जरूरी खबर सामने आई है। देशभर से आने वाले भक्तों को आज खाटूश्याम बाबा के दर्शन के लिए दिनभर इंतजार करना होगा। मंदिर कमेटी के अनुसार, विशेष तिलक श्रृंगार और पूजा अर्चना के कारण मंदिर के पट्ट आज शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे। इसके बाद ही श्रद्धालु ‘शीश के दानी’ बाबा श्याम के दर्शन कर सकेंगे। जानिए दर्शन के समय में ये बदलाव क्यों किया गया है?

किस समय कर पाएंगे दर्शन?

आज खाटू नरेश के भव्य श्रृंगार के लिए विशेष आयोजन रखा गया है, जिसमें बाबा को अलौकिक रूप से सजाया जाएगा। आमतौर पर बाबा के दर्शन दिन में पांच बार होते हैं, लेकिन विशेष अवसरों पर समय में बदलाव किया जाता है। इसके अलावा मंदिर कमेटी ने दर्शन व्यवस्था में एक और बदलाव की जानकारी दी है। 28 अप्रैल से सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक मंदिर के पट्ट बंद रहेंगे। इस दौरान भक्तों को न तो मंदिर में जाने की इजाजत होगी और न ही दर्शन कर सकेंगे। यह व्यवस्था शनिवार, रविवार और शुक्ल पक्ष की एकादशी-द्वादशी को छोड़कर लागू रहेगी।

ये भी पढ़ें: जयपुर से हिट एंड रन की हैरान करने वाली घटना, नशे में धुत महिला ने बच्ची को कुचला

बढ़ते तापमान की वजह कमेटी ने ये फैसला लिया है। कमेटी का कहना है कि इससे भक्तों को दोपहर में लाइनों में खड़े होने से सेहत पर खराब असर पड़ सकता है। साथ ही कई लोग पैदल नंगे पांव आते हैं, जिससे तपती दोपहरी में उनके पैर जलेंगे। इसलिए दोपहर में दर्शन बंद किए गए हैं।

5 बार आरती होती है

बाबा श्याम की दिन में पांच बार आरती होती है, जिसमें मंगला आरती, श्रृंगार आरती, भोग आरती, संध्या आरती और शयन आरती की जाती है। गर्मियों और सर्दियों में इनके समय में थोड़ा बदलाव होता है। हर आरती के समय बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। खाटू नगरी में हर साल मार्च महीने में लक्खी मेले का आयोजन होता है, जहां लाखों की संख्या में भक्त शामिल होते हैं। लेकिन सामान्य दिनों में भी यहां श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखते ही बनता है।

ये भी पढ़ें: जून में खुल जाएगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा, सामने आया राजस्थान सेक्शन के काम का अपडेट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें