जून में खुल जाएगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा, सामने आया राजस्थान सेक्शन के काम का अपडेट

देश में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए लगातार परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के निर्माण का काम भी तेजी से किया जा रहा है। अभी इसके राजस्थान सेक्शन के काम का अपडेट सामने आया है।

Delhi - Mumbai Expy
विज्ञापन

दिल्ली से मुंबई के सफर को आसान बनाने के लिए नए एक्सप्रेसवे का काम किया जा रहा है। इसके बनने से दोनों शहरों के बीच लगने वाला समय काफी हद तक कम हो जाएगा। कहा जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे के बनने से दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा 24 घंटे के बजाय 12 घंटे में पूरी की जा सकेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका करीब 83.41 फीसदी काम किया जा चुका है। पिछली बार हमने गुजरात के बडोदरा सेक्शन का अपडेट देखा था, आज राजस्थान के जयपुर सेक्शन के अपडेट के बारे में जानेंगे। ताजा जानकारी के मुताबिक, इसका काम लगभग पूरा किया जा चुका है, जिसे जून में खोलने की तैयारी की जा रही है।

कितना हुआ काम?

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को कई सेक्शन में बनाया जा रहा है। रोज इसके हर सेक्शन को लेकर नए अपडेट सामने आ रहे हैं। हाल ही में ग्रीनफील्ड जयपुर परियोजना के काम का अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, इसका काम तेजी से किया जा रहा है, जो अपने अंतिम चरण में है। बांदीकुई से जयपुर रिंग रोड तक 67 किलोमीटर लंबा यह 4 लेन वाला एक्सप्रेसवे जून 2025 तक लोगों के लिए खोलने की योजना बनाई जा रही है। इस सेक्शन में अभी केवल एक रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का काम बचा है।

विज्ञापन
Delhi-Mumbai Expressway

Credit- Infra News India

2 घंटे 15 मिनट में पूरा होगा सफर

आपको बता दें कि इस परियोजना के पूरे होने के बाद सोहना से जयपुर की दूरी बहुत कम हो जाएगी। अभी दोनों शहरों के सफर में करीब 3 घंटे 30 मिनट का समय लगता है, लेकिन इसके शुरू होने से लगभग 2 घंटे 15 मिनट में दूरी तय की जा सकेगी। इससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी और समय की भी बहुत बचत होगी। यह रास्ता न केवल यातायात को सहज बनाएगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी इससे तेजी मिलेगी।

विज्ञापन

इसके साथ ही इस एक्सप्रेसवे के बनने से जिन क्षेत्रों को सीधा फायदा मिलेगा उनमें जयपुर, झोटवाड़ा, मानसरोवर, राजनगर, नीमगढ़, भानगढ़, दौसा, बस्सी, संगानेर, लवान और सिकंदरा के अलावा कई क्षेत्रों का नाम शामिल है। अभी एक्सप्रसेवे के कई हिस्सों को खोल दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, इस साल के आखिर तक पूरे एक्सप्रेसवे को जनता के लिए खोलने की प्लानिंग की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ