Karni Sena Chief Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case : राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या को लेकर बवाल मचा हुआ है। इसे लेकर करणी सेना, राजपूत समाज और अन्य समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इसे लेकर उन्होंने बुधवार को राजस्थान बंद रखा था और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। दो शूटर नितिन फौजी और रोहित राठौड़ ने घर में घुसकर गोगामेड़ी को गोली मारी थी. गोगामेड़ी के हत्यारों को पकड़ने के लिए एसआईटी टीम गठित की गई है। राजस्थान के ‘रियल सिंघम’ की निगरानी में एसआईटी टीम हत्यारों को बिल से ढूंढकर निकालेगी। कौन हैं 7 साल सलाखों के पीछे रह चुके आईपीएस दिनेश एमएन।
1995 बैच के आईपीएस अधिकारी दिनेश एमएन किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनका नाम सुनकर अपराधी और घूसखोर कांप उठते हैं। अबतक आईपीएस दिनेश एमएन ने कई अपराधियों को सफाया किया है। जब सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या हुई थी तब रियल सिंघम आईपीएम ऑफिसर दिनेश एमएन छुट्टी पर थे। राजस्थान के डीजीपी ने इस मर्डर की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एडीजी क्राइम दिनेश एमएन की छुट्टी कैंसिल कर दी और उन्हें जयपुर बुला लिया। इसके बाद उन्हें इस केस की जांच की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
यह भी पढ़ें : रेप का आरोपी… लग्जरी गाड़ियों का शौकीन…रिटायर्ड फौजी का बेटा कैसे बना शूटर, जानें कौन है रोहित राठौड़?
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
7 साल जेल में भी रहे थे सिंघम
सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस में रियल सिंघम दिनेश एमएन 7 सालों तक सलाखों के पीछे रहे थे। वे गुजरात की साबरमती जेल में कैद थे लेकिन अंत में उनकी जीत हुई और वे सारे आरोपों से दोषमुक्त हो गए। इसके बाद उन्होंने फिर अपनी सर्विस ज्वाइन कर ली।
गैंगस्टर आनंदपाल सिंह का किया था एनकाउंटर
दिनेश एमएन ने कुख्यात अपराधी और गैंगस्टर आनंदपाल सिंह का एनकाउंटर किया था। पुलिस की दो बड़ी एजेंसी एसीबी और एसओजी में भी रियल सिंघल रहे हैं और इस दौरान उन्होंने कई बड़े खुलासे भी किए हैं।
कई घूसखोर अधिकारियों को रंगेहाथों पकड़ा
आईपीएस दिनेश एमएन एंटी करप्शन ब्यूरो में आईजी के पद भी रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई कई IAS, IPS, IRS सहित कई अफसरों को घूस लेते हुए पकड़ा था। उनका सबसे चर्चित मामला खनन विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर तैनात आईएएस अशोक सिंघवी का था, जिसे उन्होंने ढाई करोड़ रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया था। इसके अलावा घूसखोरी में बारां और अलवर के डीएम एवं दौसा जिले के तत्कालीन एसपी आईपीएस मनीष अग्रवाल को जेल भेजा है।
हनी ट्रैप मामलों में कइयों को पहुंचाया जेल
तेज तर्रार आईपीएस अफसर दिनेश एमएन ने हनी ट्रैप के मामलों में कई लोगों को जेल भेजा है। उन्होंने राजस्थान के अमीर लोगों को हनी ट्रैप के जाल में फंसाकर लाखों करोड़ों रुपये लेने वाली लड़कियों, वकीलों और पुलिसकर्मियों को पकड़ा था।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
1 day agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
7 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines