Karauli: सरकारी स्कूल में चोरों की धमाचौकड़ी, पोषाहार सहित अन्य सामान ले उड़े चोर

Theft in a government school in Karauli

करौली की एक सरकारी स्कूल में चोरी

विज्ञापन

करौली: राजस्थान के करौली जिले से एक शर्मनाक खबर आयी है। जिले के मेहंदीपुर बालाजी इलाके के दांतली गांव के सरकारी स्कूल में चोरों ने जमकर धमाचौकड़ी मचाई और लाखों का सामान ले उड़े। चोर सरकारी स्कूल का ताला तोड़कर रसोई में से गैस सिलेंडर, बर्तन, पोषाहार सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक दांतली के सरकारी विद्यालय में चोर ताला तोड़कर पोषाहार सहित अन्य सामान ले उड़े। यह घटना गांव की राजकीय उच्च प्राथमिक विधालय की है। चोरों ने पोषाहार का अनाज, गैस सलैण्डर, खाने के बर्तन, खेल का सामान, टेबल कुर्सी सहित अन्य सामान चुराया। बताया जा रहा है की चोरों ने सोमवार रात इस वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन

चोरी की इस घटना के बाद स्कूल के प्रधानाचार्य हरकेश मीणा ने टोडाभीम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने एक तीन बना के जांच में जुट गयी है। गौरतलब है कि इलाके में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ