JP Nadda In Jaipur: भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद से एक्शन मोड में है। इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी लगातार बैठकें कर रही हैं। इसी के तहत भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज जयपुर आ रहे हैं।
अब से कुछ देर बाद जयपुर में कार्यसमिति की बैठक शुरू होने वाली है। (JP Nadda In Jaipur) जिसके समापन सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। चुनावी साल में होने जा रही कार्यसमिति की बैठक में जहां पार्टी की गुटबाजी खत्म करने पर मंथन किया जाएगा।
और पढ़िए –एक्टर Nawazuddin Siddiqui की दूसरी पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज, वर्सोवा पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया
बैठक में ये नेता रहेंगे मौजूद
बैठक में प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, सह प्रभारी विजया राहटकर, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, वसुंधरा राजे, गुलाबचंद कटारिया, राजेंद्र राठौड़, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी, केंद्रीय चुनाव समिति सदस्य ओम प्रकाश माथुर, भूपेंद्र यादव के साथ ही कोर कमेटी और कार्यसमिति सदस्य बैठक में मौजूद रहेंगे।
जिला स्तर पर जनाक्रोश अभियान चलाने की तैयारी
जनाक्रोश अभियान की तरह ही भाजपा अब जिला स्तर पर इस प्रकार का अभियान शुरू करने जा रही है। भाजपा ने जिला स्तर पर 15 फरवरी से 15 मार्च तक प्रदर्शन और सभा करने का फैसला किया है। बैठक में युवा वोटरों को जोड़ने के लिए भी चर्चा की जाएगी।
सतीश पूनिया को मिल सकता है कार्यकाल विस्तार
इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन के आला नेताओं को निर्देश देंगे। इसके साथ ही पार्टी इस बात भी जोर देगी कि नेताओं के बीच चल रही गुटबाजी समाप्त हो जाए। वहीं 28 जनवरी को पीएम मोदी की होने वाली सभा में की तैयारियों को लेकर भी चर्चा होगी। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को आज कार्यकाल का विस्तार मिल सकता है।
बेटे की शादी में शरीक होंगे नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बेटे हरीश की शादी जयपुर की रिद्धि से हो रही है। ऐसे में आज कार्यसमिति की बैठक के बाद 25 जनवरी तक नड्डा अपने बेटे हरीश की वैडिंग सेरेमनी के फंक्शंस अटैंड करेंगे। 26 जनवरी को जयपुर से उनका परिवार बहू रिद्धि के साथ ही विदाई लेगा।
बता दें कि नड्डा के बेटे की शादी होटल इंडस्ट्री बिजनेसमैन रमाकांत शर्मा की बेटी रिद्धि से हो रही है। 24 और 25 जनवरी को शादी समारोह की अलग-अलग रस्में होंगी। वहीं 25 जनवरी की शाम जयपुर के होटल राजमहल पैलेस वैडिंग सेरेमनी है। जहां शादी का जश्न और डिनर पार्टी का प्रोग्राम है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
7 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines