एक्टर Nawazuddin Siddiqui की दूसरी पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज, वर्सोवा पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया

Nawazuddin Siddiqui

Nawazuddin Siddiqui: एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की दूसरी पत्नी जैनब के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। मामले में पूछताछ के लिए वर्सोवा पुलिस ने जैनब को बुलाया भी है। जानकारी के मुताबिक, जैबन के खिलाफ नवाजुद्दीन की मां ने मामला दर्ज कराया है।

जानकारी के मुताबिक, नवाजुद्दीन की मां मेहरुनिसा सिद्दीकी ने एक्टर की पत्नी जैनब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। वर्सोवा पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। कहा जा रहा है कि ज़ैनब का नवाज़ुद्दीन की मां से विवाद हुआ था।

वर्सोवा पुलिस के मुताबिक, नवाजुद्दीन, नवाजुद्दीन की मां और जैनब उर्फ आलिया के बीच संपत्ति का विवाद है। आईपीसी की धारा 452, 323, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जैनब नवाजुद्दीन की दूसरी पत्नी हैं।

2010 में हुई थी नवाजुद्दीन और आलिया की शादी

नवाजुद्दीन और आलिया ने 2010 में शादी की थी और दोनों के दो बच्चे हैं। आलिया ने मई 2020 में अभिनेता से तलाक के लिए अर्जी दी थी और उन पर गंभीर आरोप भी लगाए थे।

जुलाई 2020 में आलिया ने मुंबई के एक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद वह घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए उसी साल सितंबर में अभिनेता और उनके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ अपना बयान दर्ज कराने के लिए मुंबई से बुढाना, मुजफ्फरनगर आई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ