Jodhpur News: जोधपुर के भोपालगढ़ कस्बे में मंगलवार को-ऑपरेटिव चुनाव में ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा और पाली के पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ के समर्थक आपस में भिड़ गए। पुलिस ने बीच बचाव कर दोनों नेताओं के समर्थकों खदेड़ दिया। इस हमले में दिव्या मदेरणा बाल-बाल बच गईं। चुनाव में मदेरणा ग्रुप के अधिकतर लोगों ने जीत दर्ज की।
पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ के समर्थकों आरोप था कि विधायक दिव्या अध्यक्ष प्रत्याशी मनीष खदाव को अपने परिवार से मिलने नहीं दे रहीं। दिव्या मदेरणा ने बताया कि मैं अपने प्रत्याशी को लेकर जा रही थी तभी जाखड़ समर्थकों ने हमला कर दिया।
उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। दिव्या ने इसकी शिकायत जोधपुर ग्रामीण एसपी से की है। विधायक ने कहा पूर्व सांसद के पीए ने उनकी गाड़ी पर डंडों से हमला कर दिया।
https://twitter.com/DivyaMaderna/status/1645751369771495431?cxt=HHwWjsC9_daJ8dYtAAAA
पूर्व सांसद के पीए ने किया हमला
वहीं, भोपालगढ़ थानाधिकारी ने बताया कि विधायक दिव्या मदेरणा मंगलवार दोपहर मनीष खदाव के नाम वापसी को लेकर भोपालगढ़ पहुंची ही थीं। इस दौरान बद्री गुट के लोगों ने अचानक से दिव्या की गाड़ी पर पथराव करना शुरू कर दिया।
पथराव होते देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और सांसद समर्थकों को वहां से खदेड़ दिया। एसएचओ ने बताया कि पूर्व सांसद के पीए विधायक की गाड़ी पर पीछे से हमला कर शीशे तोड़ दिए।
पूर्व सांसद ने दी सफाई
इस पूरे मामले में पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि मेरे पीए पर मदेरणा के लोगों ने हमला किया है। अध्यक्ष प्रत्याशी मनीष खदाव को विधायक ने बंदी बनाकर रखा था।
मनीष के परिवारजन उससे मिलना चाहते थे लेकिन विधायक ने मिलाने से इंकार कर दिया। कहा कि यहां मेरी मर्जी चलेगी। इस बात पर ये लोग आपस में उलझ गए और मेरे पीए नारायणराम के साथ मारपीट की। पूर्व सांसद ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस भी दिव्या से मिली हुई है।
संबंधित खबरें
पाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
6 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
9 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines