Jodhpur News: को-ऑपरेटिव चुनाव में भिड़े जाखड़ और दिव्या के समर्थक, विधायक बोलीं- मुझे जान से मारने की धमकी मिली

Clashes between Jakhar and divya supporter

Jodhpur News: जोधपुर के भोपालगढ़ कस्बे में मंगलवार को-ऑपरेटिव चुनाव में ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा और पाली के पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ के समर्थक आपस में भिड़ गए। पुलिस ने बीच बचाव कर दोनों नेताओं के समर्थकों खदेड़ दिया। इस हमले में दिव्या मदेरणा बाल-बाल बच गईं। चुनाव में मदेरणा ग्रुप के अधिकतर लोगों ने जीत दर्ज की।

पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ के समर्थकों आरोप था कि विधायक दिव्या अध्यक्ष प्रत्याशी मनीष खदाव को अपने परिवार से मिलने नहीं दे रहीं। दिव्या मदेरणा ने बताया कि मैं अपने प्रत्याशी को लेकर जा रही थी तभी जाखड़ समर्थकों ने हमला कर दिया।

उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। दिव्या ने इसकी शिकायत जोधपुर ग्रामीण एसपी से की है। विधायक ने कहा पूर्व सांसद के पीए ने उनकी गाड़ी पर डंडों से हमला कर दिया।

https://twitter.com/DivyaMaderna/status/1645751369771495431?cxt=HHwWjsC9_daJ8dYtAAAA

पूर्व सांसद के पीए ने किया हमला

वहीं, भोपालगढ़ थानाधिकारी ने बताया कि विधायक दिव्या मदेरणा मंगलवार दोपहर मनीष खदाव के नाम वापसी को लेकर भोपालगढ़ पहुंची ही थीं। इस दौरान बद्री गुट के लोगों ने अचानक से दिव्या की गाड़ी पर पथराव करना शुरू कर दिया।

पथराव होते देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और सांसद समर्थकों को वहां से खदेड़ दिया। एसएचओ ने बताया कि पूर्व सांसद के पीए विधायक की गाड़ी पर पीछे से हमला कर शीशे तोड़ दिए।

पूर्व सांसद ने दी सफाई

इस पूरे मामले में पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि मेरे पीए पर मदेरणा के लोगों ने हमला किया है। अध्यक्ष प्रत्याशी मनीष खदाव को विधायक ने बंदी बनाकर रखा था।

मनीष के परिवारजन उससे मिलना चाहते थे लेकिन विधायक ने मिलाने से इंकार कर दिया। कहा कि यहां मेरी मर्जी चलेगी। इस बात पर ये लोग आपस में उलझ गए और मेरे पीए नारायणराम के साथ मारपीट की। पूर्व सांसद ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस भी दिव्या से मिली हुई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ