Jodhpur News: पाकिस्तान और श्रीलंका की राह पर राजस्थान, बजट सिर्फ चुनावी लाॅलीपोप: गजेंद्र सिंह शेखावत
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

जोधपुर से लोकेश व्यास की रिपोर्टः केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भारतीय रिजर्व बैंक की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि राजस्थान आर्थिक आपात के कगार पर खड़ा है। राजस्थान के मुख्य्मंत्री गहलोत ने प्रदेश को आर्थिक संकट के गर्त में धकेल दिया है।
और पढ़िए –PM Modi In Dausa: पहले बदला रैली का स्थान और अब पोस्टरों से गायब किरोड़ी लाल की फोटो, जानें पूरी खबर
एक दिन के प्रवास पर जोधपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों को वेतन का संकट आ सकता है।
उन्होंने आरबीआई की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि एक नोट में लिखा कि देश के पड़ोसी पाकिस्तान और श्रीलंका की तरह राजस्थान भी आर्थिक कुप्रबंधन के रास्ते जा रहा है। पिछले साढ़े चार साल में गहलोत ने प्रदेश को आर्थिक संकट के गर्त में धकेल दिया है इस बार राज्य सरकार का यह बजट भी चुनावी लॉलीपॉप के सिवाय कुछ नहीं है।
मंत्री शेखावत ने गत 4 साल के बजट में प्रदेश के वित्तीय घाटे के आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में प्रति प्रति व्यक्ति ₹23 हजार रुपये कर्ज बढ़कर एक साल में 70 हजार पार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जो सरकार ₹100 कमाती है और सवा सौ खर्च करती है कल्पना कर सकते हैं कि उनकी स्थिति क्या होगी?
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि जोधपुर लिफ्ट कैनाल के तीसरे चरण को लेकर भाजपा सरकार को कोसने वाले गहलोत के शासनकाल में कैनाल के तीसरे चरण में गेती-फावड़ा भी नहीं चल पाया उन्होंने केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि यह बजट समाज के सभी वर्गों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: