Jodhpur News: जोधपुर के वित्राग सिटी सोसायटी में बदमाशों ने बुधवार शाम को हिस्ट्रीशीटर राकेश मांजू को गोली मार दी। गोली मांजू के कंधे में लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाशों ने 3 से 4 राउंड फायर किए। शास्त्रीनगर थाने के थानाधिकारी ने बताया कि आपसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है।
राकेश की हालत नाजुक
शास्त्रीनगर थानाधिकारी ने बताया कि राकेश मांजू की विक्रम गुट के बदमाशों के साथ पुरानी (Jodhpur News) रंजिश चल रही है। इससे पहले भी दोनों गुटों के बीच फायरिंग हो चुकी है। उधर हिस्ट्रीशीटर को एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसका आईसीयू में इलाज चल रहा है। उसे 4 यूनिट ब्लड भी चढ़ाया गया है।
और पढ़िए – Hajipur News: पटना से समस्तीपुर जा रही कार में अचानक लगी आग, दो दमकलों ने आग पर पाया काबू
सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी
घटना के बाद विक्रम गुट के बजरंग सिंह पालड़ी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए फायरिंग (Jodhpur News) की जिम्मेदारी ली। उसने सोशल मीडिया पर लिखा-राकेश मांजू इसका काम हुआ है, इसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं। यह बदला विक्रम सिंह नांदिया के ऊपर हुए हमले का बदला था। रही बात दुश्मनों की तो उसका भी इलाज करेंगे।
मौके की ताक में थे बदमाश
डीसीपी वेस्ट गौरव यादव ने बताया कि मांजू बालेसर में कंट्रक्शन काम करता था और वित्राग सिटी में उसका आना-जाना था। बदमाशों को पता था कि बुधवार को भी वह किसी से मिलने वहां गया है। ऐसे में सोसायटी के अंदर ही करीब पांच बदमाश पहले से बैठे थे। मांजू जैसे ही फ्लैट से निकलकर सोसायटी के गेट के पास आया तो बदमाशों ने पीछे से फायरिंग कर दी।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines