Jodhpur News: जोधपुर पुलिस ने लाॅरेंस गैंग से जुड़े 5 गुर्गाें को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार गुर्गें चौखा सरपंच समेत 5 लोगों की हत्या करना चाहते थे। लेकिन योजना को अंजाम देने से पहले से ही जोधपुर पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर योजना का पर्दाफाश कर दिया। इस योजना का मुख्य आरोपी रिटायर्ड फौजी हिस्ट्रीशीटर उम्मेद सिंह है,जो लॉरेंस गैंग से जुड़ा है।
ऑपरेशन में तीन थानों की पुलिस थी शामिल
जोधपुर पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए आपॅरेशन सनराइज चलाया था। इस ऑपरेशन को तीन थानों की पुलिस ने मिलकर अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपियों में अमित पारीक, ईश्वर सिंह, उम्मेद सिंह, रावल सिंह, आयुष पंडित के नाम शामिल हैं। गिरफ्तार बदमाशों से 6 पिस्तौल, 13 मैग्जीन और 127 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
और पढ़िए –Alwar News: अलवर में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर बरसाई गोलियां, लूटकर ले गए इतने लाख रुपए
ये था पूरा मामला
कमिश्नर रवि कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी उम्मेद सिंह आठ साल तक फौज में काम कर चुका है। इसका लॉरेंस से कनेक्शन है। जोधपुर से करीब 20 किमी दूर चोखा गांव के सरपंच चुन्नीलाल टांक से उम्मेद सिंह का विवाद चल रहा था। बकाया पैसे के लेन-देन और जमीन विवाद इसकी वजह है। पूछताछ में ये भी सामने आया कि चुन्नीलाल टांक ने उम्मेद सिंह के खिलाफ पॉक्सो का भी मामला दर्ज करवाया था।
दोनों के इस विवाद में चुन्नीलाल के साथ ही चन्द्रवीर सिंह, खिरजा जोधपुर निवासी शंकर सिंह व उगम सिंह और देहरिया जोधपुर निवासी भैरू सिंह से भी दुश्मनी थी। इसी को लेकर वह चुन्नीलाल के बाद इनकी हत्या करना चाह रहे थे।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
8 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
11 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
11 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
13 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines