हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajasthan: फिर सामने आई डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही, डिलीवरी के दौरान युवती के पेट में छोड़ दिया तौलिया

Rajasthan: पेट में लंबे समय तौलिया रहने के कारण युवती की आंतों को नुकसान पहुंचा है। डॉक्टरों ने उसे अगले कुछ महीने तरल पदार्थ लेने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
प्रतिकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल

Rajasthan: राजस्थान में एक के बाद एक डॉक्टरों की लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में एक जिंदा युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। अब जोधपुर इलाके में डॉक्टरों की लापरवाही का मामला सामने आया है। दरअसल, यहां के कुचामन स्थित सरकारी अस्पताल में एक युवती सिजेरियन डिलीवरी कराने पहुंची। डॉक्टरों ने उसकी सर्जरी तो कर दी लेकिन उसके पेट में तौलिया छोड़ दिया। जिसका पता महिला को सर्जरी के 90 दिन बाद चला।

जोधपुर एम्स में पता चला कि महिला के पेट में तौलिया है

इन तीन महीने महिला दर्द से परेशान रही, उसने कई डॉक्टरों ने अपना इलाज करवाया। लेकिन आखिर में जब वह जोधपुर स्थित एम्स अस्पताल पहुंची तो पेट में तौलिया होने का पता चला। उधर, इस पूरे मामले में स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने जांच के आदेश दे दिए हैं। लेकिन पीड़ित इससे संतुष्ट नहीं है और उसने कोर्ट में अपनी शिकायत दायर की है।

ये भी पढ़ें: कैंसर को लेकर किए दावे पर सवाल उठाने वालों को ‘Sherry’ की ‘गुगली’, सिद्धू ने शेयर किया 2 पन्नों का डाइट चार्ट

विज्ञापन

डॉक्टरों ने बताई पेट में गांठ

जानकारी के अनुसार ये पूरी घटना 1 जुलाई की है जब कुचामन के राजकीय चिकित्सालय में एक युवती अपनी डिलीवरी के लिए पहुंची थी। सर्जरी के बाद युवती के पेट में लगातार दर्द रहता था जिसके लिए उसने कुचामन के सरकारी और कई निजी अस्पतालों में इलाज करवाया। लेकिन हर बार उसे पेट में गांठ होने की बात कहकर वापस घर भेज दिया जाता था।

जांच के लिए तीन डॉक्टरों की कमेटी गठित

इस मामले में डीडवाना सीएमएचओ ने जांच के लिए तीन डॉक्टरों की कमेटी गठित की है। जोधपुर एम्स में सीट स्कैन और अल्ट्रासाउंट में पेट में तौलिया होने की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि तौलिये के कारण युवती के आंतों को नुकसान पहुंचा है। डॉक्टरों ने उसे अगले कई महीने तरल पदार्थ लेने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  इस देश में फैल सकती है Mumps महामारी, ठंड को लेकर हेल्थ डिपार्टमेंट ने जारी किया अलर्ट्र

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola