हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आसाराम 11 साल बाद आएगा जेल से बाहर; जोधपुर में नाबालिग से रेप केस में हाईकोर्ट से मिली राहत

Asaram Bapu Intrim Bail: नाबालिग से रेप केस में सजायाफ्ता आसाराम बापू का जमानत मिल गई है। आसाराम 11 साल बाद जोधपुर जेल से बाहर आएगा। इससे पहले महिला अनुयायी से रेप केस में भी आसाराम को जमानत दी गई थी।

विज्ञापन
आसाराम बापू काफी समय से जेल से बाहर आने की कोशिशोंं में जुटा था।

Asaram Bapu Got Intrim Bail: राजस्थान हाईकोर्ट ने आसाराम बापू को बड़ी राहत दी है। आसाराम को अंतरिम जमानत मिल गई है। अब आसाराम 11 साल बाद जोधपुर की सेंट्रल जेल से बाहर आएगा। आसाराम जोधपुर में नाबालिग लड़की से रेप केस में सजायाफ्ता है। उसकी सजा स्थगित करने और जमानत से जुड़ी याचिका पर आज सुनवाई हुई और दोनों पक्षों का सुनने के बाद बेंच ने आसाराम को राहत दे दी। उनके वकील RS सलूजा ने उन्हें जमानत मिलने की पुष्टि की। आसाराम को 31 मार्च 2025 तक अंतरिम जमानत मिली है।

यह भी पढ़ें:प्रवेश वर्मा की मुसीबतें बढ़ीं! दिल्ली BJP उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव आयोग के कार्रवाई के आदेश

महिला अनुयायी से रेप केस में मिल चुकी जमानत

बता दें कि आसाराम बापू को महिला अनुयायी से रेप केस में भी जमानत मिल चुकी है। 7 जनवरी 2025 को आसाराम को सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी थी और उसे 31 मार्च 2025 तक के लिए जमानत पर छोड़ने का फैसला सुनाया था। आसाराम को शर्तों के साथ जमानत दी गई थी। शर्तों के अनुसार, आसाराम जेल से बाहर आने के बाद अपने अनुयायियों और फॉलोअर्स से नहीं मिलेगा। न ही केस के सबूतों और गवाहों को किसी तरह से प्रभावित करने की कोशिश करेगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:दिल्ली में आचार संहिता का उल्लंघन; CM आतिशी से विवाद का कनेक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर FIR

आसाराम 2 केसों में सजायाफ्ता

बता दें कि आसाराम बापू 2 केसों में सजायाफ्ता है। उस पर राजस्थान के जोधपुर में नाबालिग से रेप करने का आरोप लगा। जोधपुर पुलिस ने इंदौर के आश्रम से 2 सितंबर 2013 को आसाराम को गिरफ्तार किया। 5 साल केस की सुनवाई चली और 25 अप्रैल 2018 को आसाराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। गिरफ्तारी वाले दिन ही आसाराम जेल में था, लेकिन अब 11 साल बाद वह इस केस में जमानत मिलने पर जेल से बाहर आएगा। दूसरा केस गुजरात के गांधीनगर का है। आसाराम पर गांधीनगर आश्रम में अपनी महिला अनुयायी से रेप करने का आरोप लगा। इस केस में आसाराम को 31 जनवरी 2023 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इस केस में भी आसाराम को जमानत मिल चुकी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:नीतीश कुमार के साथ गजब ‘खेला’; बिहार CM को दही-चूरा खिलाने के लिए बुलाकर चिराग पासवान ‘गायब’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola