नीतीश कुमार के साथ गजब 'खेला'; बिहार CM को दही-चूरा खिलाने के लिए बुलाकर चिराग पासवान 'गायब'

Nitish Kumar Chirag Paswan: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मकर संक्रांति पर दही-चूरा खाने के लिए बुलाकर चिराग पासवान अपने ऑफिस से गायब हो गए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया, लेकिन वे राम विलास पासवान को श्रद्धांजलि देकर वापस चले गए।

Chirag Paswan

Chirag Paswan, Nitish Kumar

Chirag Paswan Nitish Kumar Dahi Chura Party: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ आज गजब का खेल हो गया। उन्हें लोक जनशक्ति पार्टी राम विलास पासवान के कार्यालय में मकर संक्रांति के भोज में हिस्सा लेने के लिए बुलाया गया था, लेकिन जब वे आए तो केंद्रीय मंत्री और सांसद चिराग पासवान खुद ऑफिस में मौजूद नहीं थे। पार्टी के नेताओं ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राम विलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। करीब 5 मिनट तक चिराग पासवान का इंतजार किया और दही चूरा खाए बिना लोजपा कार्यालय से चले गए। चिराग पासवान ने खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मकर संक्रांति के भोज का निमंत्रण दिया था, लेकिन वो उन्हें बुलाकर खुद गायब हो गए। कार्यालय में सिर्फ चिराग पासवान के सहयोगी राजू तिवारी ही मौजूद थे।

विज्ञापन

वक्त से पहले पहुंचे थे बिहार के मुख्यमंत्री

सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 12 बजे तक आने की सूचना चिराग पासवान की लोजपा के कार्यकर्ताओं को मिली थी। इसलिए उनके स्वागत की तैयारी चल रही थी। चिराग पासवान भी इसलिए दफ्तर नहीं आए थे, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समय से पहले पहुंच गए थे। उनके आने की सूचना चिराग पासवान को दी गई थी, लेकिन उनके पहुंचने से पहले नीतीश कुमार वापस चले गए। इसलिए दोनों की मुलाकात नहीं हो पाई।

विज्ञापन

नीतीश कुमार राम विलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित करके ही वापस गए थे और फिर कभी चिराग से मिलने की बात भी उन्होंने कही। चिराग पासवान ने NDA के सभी सहयोगी दलों भाजपा, जदयू, HUM-RLM नेताओं को भी भोज में आमंत्रित किया था। आज मकर संक्रांति के अवसर पर लोजपा ही नहीं प्रदेश के कई सियासी दिग्गजों के यहां दही-चूरा भोज का आयोजन किया गया है। इसी साल बिहार विधानसभा चुनाव भी होने हैं तो ऐसे में यह दही-चूरा भोज सियासी दलों और दिग्गजों के लिए एक दूसरे से मिलने, साथ बैठकर सियासी समीकरणों पर बातचीत करने का अच्छा मौका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ