Rajasthan News: आसाराम बापू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक फ्लाइट में पुलिसवालों को धमकाता दिख रहा है। बता दें कि आसाराम जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद था। जिसे इलाज के लिए कोर्ट ने पैरोल दी है। उसे फ्लाइट के जरिए पुलिस महाराष्ट्र ले जा रही थी। जिसमें वह पुलिसवालों को उंगली और आंखें दिखाकर धमकाता नजर आ रहा है। आसाराम को दुष्कर्म के मामले में सजा हुई है।
यह भी पढ़ें:कुकर्म करता, वीडियो बनाता और पैसे ऐंठता…मेरठ के गांव में दुकानदार ने 100 लड़कों के साथ किया कांड
बताया जा रहा है कि मुंबई जा रही फ्लाइट में पुलिस वालों परआसाराम बापू किसी बात को लेकर भड़क गया। आसाराम को उम्रकैद की सजा हुई है। उसे इलाज के लिए राजस्थान हाई कोर्ट ने 7 दिन की पैरोल दी है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस उसको इंडिगो की फ्लाइट से मुंबई लेकर गई। जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के थाना प्रभारी हनुमान सिंह के अनुसार आसाराम को पुलिस कड़ी सुरक्षा में सेंट्रल जेल से एयरपोर्ट लेकर गई। आसाराम को एंबुलेंस में ले जाया गया।
अब आसाराम को इलाज के लिए महाराष्ट्र के खपोली के माधवबाग अस्पताल में भर्ती करवाया जाएगा। पुलिस की हथियारबंद टुकड़ी भी उसके साथ गई है। बीते सोमवार को उसे पूरी कागजी प्रक्रिया के बाद जेल से पैरोल दी गई है। आसाराम से 50 हजार और 25 हजार रुपये की राशि के अलग-अलग बॉन्ड भी लिए गए हैं।
24 घंटे पुलिस के पहरे में रहेगा आसाराम
जस्टिस मुन्नारी लक्ष्मण और पुष्पेंद्र भाटी की पीठ ने जोधपुर एम्स की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उसे सात दिन के लिए राहत प्रदान की है। पैरोल के समय में खपोली पहुंचने का समय भी काउंट होगा। वहीं, ट्रैवलिंग के टाइम को इसमें काउंट नहीं किया जाएगा। आसाराम को पहली बार इलाज के लिए 13 अगस्त को पैरोल दी गई थी। पैरोल आदेश में कोर्ट ने कई तरह के प्रतिबंध भी लगाए हैं। आसाराम का इलाज प्राइवेट रूम में होगा, जहां 24 घंटे पुलिस का पहरा रहेगा।
यह भी पढे़ें:कार का AC बना ‘कातिल’…2 लाशें मिलीं; देहरादून पुलिस संकट में फंसी, कहीं हत्या-सुसाइड तो नहीं?
यह भी पढे़ें:कोलकाता रेप मर्डर केस में 3 नए खुलासे; एक का पीड़िता और 2 का आरोपी संजय रॉय से कनेक्शन
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines