दांतों से काटकर अलग कर दी पति की जुबान, राजस्थान में आया हैरान करने वाला मामला

राजस्थान के झालावाड़ में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला ने अपने पति के साथ हुए झगड़े में उसकी जीभ दांतों से काटकर अलग कर दी। दोनों की शादी को केवल कुछ महीने ही हुए थे।

Rajasthan Jhalawar news

Rajasthan Jhalawar news

राजस्थान के झालावाड़ जिले के बकानी कस्बे में एक बड़ी हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जिसमें एक विवाहित महिला ने अपने पति की जुबान काटने का मामला सामने आया है। बकानी कस्बे के ज्योति नगर निवासी कन्हैयालाल सेन की शादी सुनेल क्षेत्र के कादे नगर निवासी रवीना सेन के साथ डेढ़ महीने पहले हुई थी।

विज्ञापन

मायके से वापस आने के बाद हुआ था झगड़ा

घायल पति के छोटे भाई ने बताया कि एक दिन पूर्व रवीना के पिता रवीना को ससुराल बकानी छोड़कर चले गए थे। रात को दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिस पर पत्नी रवीना ने पति कन्हैयालाल की जुबान काट दी। जिसे परिजन बकानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे झालावाड़ के लिए रैफर कर दिया गया। वहीं, रवीना ने अंदर की कुंडी लगाकर धराथली से आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों ने काफी समझाया, इसके बाद उसने कुंडी खोली। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। महिला के परिजनों को बुलाकर उसे वापस भेज दिया गया। वहीं, घायल कन्हैयालाल सेन के परिजन अभी पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया है। इस मामले में पुलिस की एंट्री भी हो गई है।

विज्ञापन

पीड़ित का इलाज जारी

हालांकि अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है। फिलहाल कन्हैयालाल का झालावाड़ के जिला अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं, महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ