जयपुर में खाटू श्याम जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 3 की मौत

जयपुर में कोटपूतली के पास खाटू श्याम दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रेलर चालक भी बुरी तरह से घायल हो गया।

Jaipur Road Accident

Jaipur Road Accident

जयपुर में कोटपूतली के पास नेशनल हाइवे 48 पर एक दुखद घटना घटी है। यहां एक कार को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों और घायलों को हाॅस्पिटल पहुंचाया। हादसा इतना भयंकर था कि ट्रेलर चालक भी बुरी तरह से घायल हो गया।

ट्रेलर का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त

पुलिस ने बताया कि हादसा कोटपूतली के पास मलपुरा गांव में हुआ। यहां खाटू श्याम जा रहे श्रद्धालुओं की कार को पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे इतना भीषण था कि ट्रेलर का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं घायल ट्रेलर चालक को भी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

पंजाब के शंभू बॉर्डर से किसान आंदोलन हटाने का फायदा किसे?

ये भी पढ़ेंः राजस्थान में ‘लाउडस्पीकर’ और ‘नमूने’ पर सियासत, बीजेपी विधायक और गोविंद सिंह डोटासरा में ठनी

पुलिस ने सभी घायलों को बीडीएम हाॅस्पिटल में एडमिट कराया है। जहां डाॅक्टरों ने 4 गंभीर घायलों को जयपुर रैफर कर दिया है। जबकि स्थानीय पुलिस और लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे में घायल लोगों को हाॅस्पिटल पहुंचाया है। वहीं इस मामले में डीएसपी ने कहा कि वे मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ