Jalore News: भीनमाल को जिला नहीं बनाने पर सड़कों पर उतरे लोग, समर्थन में भाजपा विधायक ने दिया बड़ा बयान

Jalore News

जालौर से उत्तम गिरी की रिपोर्टः भीनमाल को जिला बनाने की मांग को लेकर उपखंड कार्यालय पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़कों पर जन सैलाब उमड़ पड़ा। एसडीएम कार्यालय के बाहर जनसभा का आयोजन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। इस मांग को लेकर सोमवार भीनमाल बंद रहा।

विज्ञापन

विधायक बोले- दे दूंगा इस्तीफा

इस दौरान धरना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। विधायक पूराराम चौधरी ने कहा कि कल विधानसभा में काला कफन बांध कर जाऊंगा। जिला बनाने के लिए आप लोगों के साथ हूं, अगर मुझे विधायक पद से इस्तीफा देना पड़े तो भी दे दूंगा।

विज्ञापन

पूर्व विधायक डॉ समरजीत सिंह राठौड़ ने कहा कि सांचौर का एमएलए आज कैबिनेट में मंत्री है। इसलिए जिला उनके खाते में चला गया, लेकिन अन्याय भीनमाल के साथ हुआ है। अब भीनमाल के लोगों को संघर्ष करना होगा और मैं उनके साथ हूं।

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सांवलाराम देवासी ने कहा कि भीनमाल के साथ मजाक हुआ है आने वाली पीढ़ी के लिए भीनमाल 70 साल पीछे चला गया है, लेकिन भीनमाल के लोग अब चुप नहीं बैठेंगे।

विज्ञापन

जनप्रतिनिधि बोले- भीनमाल जिला बनकर रहेगा

प्रदर्शन के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधान धुखाराम राजपुरोहित ने कहा कि इस धरने ने आज साफ संकेत दे दिया है कि भीनमाल जिला बनकर ही रहेगा। आज व्यापारियों ने विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पूरा सहयोग किया है अब आने वाले दिनों में गांव से भी लोग धरना प्रदर्शन करेंगे।

नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रेम राज बोहरा ने कहा कि जिला बनाने के लिए जयपुर तक बात पहुंचाने होगी तभी हमारी कोशिश सफल होगी।

विज्ञापन

बंद को मिला जनता का साथ

भीनमाल को जिला बनाने की मांग को लेकर सोमवार को आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर मुख्य बाजार पूर्ण रूप से बंद रहा। शहर के सभी सामाजिक संगठनों ने भीनमाल बंद का समर्थन किया। धरने में भाग लेने के लिए माघ चौक से लेकर खारी रोड तक मोटरसाइकिल की कतारें लगी रही।

कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर धरना स्थल पर पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण सिंह चंपावत एवं रामसीन थानाधिकारी अरविंद पुरोहित के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ