पिंक सिटी जयपुर में एक महिला पर फायरिंग की गई है। गोली लगने से लहूलुहान महिला को पति बाइक पर लेकर हॉस्पिटल पहुंचा। महिला का 9 दिन तक सवाईमान सिंह हॉस्पिटल में इलाज चला। इसके बाद गुरुवार को उसे छुट्टी दे दी गई। महिला के अस्पताल से घर आने के बाद पूरा मामला सामने आया है। फायरिंग के मामले में शिवदासपुरा थाना पुलिस ने हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया है। पुलिस बदमाशों की तलाश करने में जुटी है। महिला के पति ने बताया कि किसी ने गोली दूर से चलाई है। इसलिए आवाज सुनाई नहीं दी। पत्नी ने गोली लगने के बाद कहा था कि पीछे से किसी ने पत्थर मारा ऐसा लगा था।
पुलिस के अनुसार छपरा (बिहार) की रहने वाली इंदू देवी (35) की हत्या की कोशिश की गई है। वह अपने पति के साथ मानविहार बड़ी का वास गोनेर मोड पर रहती है। घटनाक्रम के अनुसार 3 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे दंपती अपनी दुकान पर थे। तभी सड़क की दूसरी तरफ से फायरिंग होने लगी। एक गोली इंदू देवी के पीठ में जा लगी। मौके पर मौजूद लोगों को गोली चलने की आवाज सुनाई नहीं दी। उन्हें पता नहीं चला की इंदू को गोली लगी है।
यह भी पढ़ें : अनजान से चिप्स-बिस्किट लेकर न खाएं… मशहूर सिंगर ने सुनाई जहरखुरानी की आपबीती
इंदू ने पीठ में कोई चीज लगने से तेज दर्द होने की शिकायत की और कुछ ही देर में जमीन पर गिर पड़ी। पीठ से खून निकलता देखकर पति बाइक से पास ही स्थित केदावत हॉस्पिटल लेकर पहुंचा। यहां प्राथमिक उपचार के दौरान एक्स-रे में गोली नजर आई तो डॉक्टर्स ने तुरंत इंदू को SMS हॉस्पिटल रेफर कर दिया। इस अस्पताल में डॉक्टर्स ने ऑपरेशन कर फेफड़े के पास लगी गोली को बाहर निकाल लिया। इलाज के बाद गुरुवार दोपहर इंदू को छुट्टी दे दी गई। पीड़िता के पति की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई घनश्याम ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें : राजस्थान BJP विधायक वासुदेव देवनानी बोले- पार्टी बिल्कुल एकजुट, कौन कहता है वसुंधरा नाराज हैं
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
14 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
3 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
3 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
3 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
6 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines