---विज्ञापन---

राजस्थान BJP विधायक वासुदेव देवनानी बोले- पार्टी बिल्कुल एकजुट, कौन कहता है वसुंधरा नाराज हैं

Vasudev Devnani Statement: राजस्थान चुनाव को लेकर भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी से बात की गई तो उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं की नाराजगी को भी पल दो पल वाला बताया।

---विज्ञापन---

केजे श्रीवत्सन, राजस्थान

Rajasthan BJP MLA Vasudev Devnani Statement: राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। भाजपा ने काफी सोच वाली रणनीति के साथ अपने 41 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। वहीं जब चुनाव को लेकर भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी से बात की गई तो उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं की नाराजगी को भी पल दो पल वाला बताया। उन्होंने कहा कि सब पार्टी को जिताने में एकजुट नजर आएंगे। वसुंधरा राजे भी नाराज नहीं हैं।

वसुंधरा की नाराजगी को मीडिया की खबर बताया

न्यूज़ 24 के पत्रकार के सवाल जवाब देते हुए वासुदेव देवनानी ने कहा कि 41 उम्मीदवारों की पहली सूची पर बोलना चाहूंगा। कहना चाहूंगा कि ऐसा कहीं किसी के लिए नाराजगी नहीं है। वसुंधरा राजे की नाराजगी की खबर भी महज मीडिया की खबर है। वह पूरी बैठक और फैसले में सहभागी रही हैं। सर्वसम्मति से सभी नाम तय किए गए हैं। जहां तक विद्याधर नगर से सिटिंग विधायक नरपत सिंह राजवी के टिकट काटे जाने के बाद उनकी नाराजगी वाले बयान की बात है तो वे ही उत्तर देंगे।

वासुदेव ने कहा कि वे हमारे श्रेष्ठ कार्यकर्ता हैं। पार्टी ने स्थानीय स्तर पर चर्चा करके ही यह फैसला किया है। मुझे लगता है कि मतदान का प्रतिशत बढ़े चुनाव आयोग और संगठन दोनों चाहते हैं। सबकी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए आगे पीछे तारीख की गई है। हमने नेतृत्व को भी हमारी भावनाओं से अवगत करवा दिया है। दूसरी सूची की जहां तक बात है, नवरात्रि शुरू होने के साथ ही केन्द्रीय नेतृत्व सर्वे करने के बाद जीतने वाले संभावित उम्मीदवार का नाम शामिल करके जारी कर देगी।

---विज्ञापन---

चुनाव जीतने के लिए लिए जा रहे धड़ाधड़ फैसले

काम किया दिल से, कांग्रेस फिर से, यह नारा तो वे बोल रहे हैं काफी वक़्त से, लेकिन आचार संहिता लगने से 2 दिन पहले उन्होंने धड़ाधड़ फाइलों पर साइन किए। RPSC के सदस्य पहले नहीं बनाए, लेकिन जाते जाते नियुक्ति कर डाली। राजनीतिक बोर्ड का भी यही हाल है। यह सब बताता है कि चुनाव जीतने के लिए ही वे यह सभी फैसले कर रहे हैं, जिसे जनता अब अच्छी तरह समझ चुकी है। पिछले 3 साल में 19 बोर्ड बनाए, उसके बारे में कभी सुध नहीं ली। बिजली के बिल और करप्शन में भी उनके दावे खोखले हुए हैं। महिला अत्याचार से भी लोग दुखी हैं। नौजवान इनसे परेशान हैं कि बेरोजगारी भत्ता तक उन्हें नहीं दिया गया।

केंद्र के पैसों का उपयोग नहीं होने के आरोप लगाए

कर्ज से परेशान किसान के पोस्टर को लेकर भाजपा में सामने आये विवाद पर देवनानी ने कहा कि कई और किसानों के भी पोस्टर लग गए। उसकी बात वे नहीं करते। वे तो केवल भाजपा को घेरने के लिए आरोप लगाते हैं। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। जनता को सुशासन देकर जनता को राहत देते तो जनता उन्हें चुनने की सोचती। जनता यह भी सोच रही है कि डबल इंजन की सरकार होती तो राजस्थान का यह हाल नहीं होता। केंद्र के पैसों का यहां उपयोग नहीं हो रहा है। वसुंधरा राजे की नाराजगी पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री देवनानी ने कहा की यह किसने कहा…! वह आज भी पार्टी का काम कर रही हैं। मार्गदर्शन कर रही हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 11, 2023 06:24 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola