Jaipur News: बहरोड़ से निर्दलीय विधायक बलजीत यादव एक बार फिर रनिंग ट्रैक पर हैं। बलजीत ने सुबह 7 बजे ट्रैक पर रनिंग शुरू की और उसके बाद से लगातार दौड़ रहे हैं। बलजीत यादव राज्य और केंद्र की नीतियों के खिलाफ सेंट्रल पार्क में दौड़ लगा रहे हैं।
विरोध के इस अनोखे तरीके को देखते हुए बड़ी संख्या में विधायक समर्थक भी सेंट्रल पार्क में मौजूद हैं। जो उनके साथ ही सेंट्रल पार्क में दौड़ रहे हैं।
और पढ़िए –Karnprayag Sinking: जोशीमठ के बाद एक और बड़ी आपदा, कर्णप्रयाग में दरकने लगे मकान, खाली कराए सभी भवन
राज्य के युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
बलजीत ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बेरोजगारी दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। राज्य और केंद्र सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं है। राजस्थान के युवाओं को भर्तियों में नौकरी नहीं मिल पा रही हैं। दूसरे राज्यों के युवा राजस्थान आकर राज्य के युवाओं का हक मार रहे हैं।
गहलोत सरकार को इसे लेकर विधानसभा में कानून पारित कराना चाहिए। उन्हाेंने कहा कि राजस्थान का मूल युवा बेरोजगार ही रह जाता है। भर्ती परीक्षाओं के पेपर भी लगातार लीक हो रहे हैं। जिससे युवाओं के समय की बर्बादी होती है। इसी के विरोध में आज सुबह से शाम तक सेंट्रल पार्क में रनिंग कर रहा हूं।
जुलाई में भी कर चुके हैं अनोखा विरोध
बता दें कि बलजीत यादव जुलाई में भी इसी तरह से सेंट्रल पार्क में अपने समर्थकों के साथ नकल माफिया और गुरुकुल विवि में फर्जीवाड़े को लेकर काले कपड़े पहनकर दौड़ लगा चुके हैं। उस समय उन्होंने सुबह से शाम तक 24 चक्कर लगाने के साथ कुल 108 किलोमीटर दौड़े थे।
उस समय भी उनके स्वास्थ्य को देखते हुए एंबुलेंस तैनात की गई थी। सतीश पूनिया ने सेंट्र्ल पार्क पहुंचकर विधायक की यह अनोखी दौड़ खत्म करवाई थीं।
और पढ़िए –देश से जुड़ीखबरेंयहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
23 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
5 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
7 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
8 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines