हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jaipur News: वाड्रा के जमीन घोटाले को लेकर सदन में हंगामा, राजेंद्र राठौड़ बोले- मैं गलत हुआ तो इस्तीफा दे दूंगा

विज्ञापन
Rajasthan Assembly Session Rajendra Rathore

Jaipur News: राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को राजस्व और सामाजिक अधिकारिता विभाग की अनुदान मांगों को लेकर बहस हुई। लूणकरणसर से बीजेपी के विधायक सुमित गोदारा ने सबसे पहले विधानसभा में जमीन घोटाले को लेकर सवाल उठाए।

राबर्ट वाड्रा के जमीन घोटाले को लेकर जमकर हंगामा हुआ। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने कहा कि बीजेपी नेताओं ने भूमिहीन बनकर जमीनें ली और घोटाला किया।

किसानों की जमीन से करोड़ों कमाए

विधायक गोदारा ने कहा कि जो किसान फायरिंग रेंज की जमीन से माइग्रेट हुए उनकी जमीन को लोगों ने कौड़ियों के दाम में खरीदकर करोड़ों कमाए हैं। सुमित गोदारा के आरोपों पर शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने आपत्ति जताते हुए कहा कि जो सदन का मेंबर नहीं है, उसका नाम लेना गलत है।

विज्ञापन

इस पर गोदारा ने कहा कि अंबानी-अडाणी भी सदन के मेंबर नहीं है, उन पर तो आप लोग खूब आरोप लगाते हो।

मंत्री ने कहा कि जो जमीन ली गई है, उनमें अधिकांश लोग बीजेपी के हैं। भाजपा के लोगों ने जमीन बेचकर लाखों रूपये कमाए। वाड्रा ने चेक से पेमेंट कियाए रजिस्ट्री हुई है उसका पूरा पैसा दिया है

विज्ञापन

और पढ़िए – विधायक हरीश चौधरी ने ओबीसी आरक्षण को लेकर कह दी ये बड़ी बात

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1631517963000872960?cxt=HHwWgICw1a68qKQtAAAA

विज्ञापन

और पढ़िए –पश्चिमी राजस्थान में पड़ेगी रिकाॅर्ड तोड़ गर्मी, अल नीनो का रहेगा प्रभाव

मैं गलत हुआ तो इस्तीफा दे दूंगा

इस सबके बीच उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने पलटवार करते हुए कहा कि मंत्री जी ने जिस शख्स का नाम लेकर कहा, वह सारा मामला कोर्ट में चल रहा है। मेरी मांग है सरकार को इस पर जांच के लिए एक कमीशन बना देना चाहिए। जिससे दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। वाड्रा ने बीकानेर जिले में जमीन नहीं खरीदी है यह साबित कर दो, गलत हुआ तो मैं इस्तीफा दे दूंगा अन्यथा आप दे देना। यह मेरा चैलेंज है।

विज्ञापन

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola