Jaipur News: राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को बायतू विधायक हरीश चौधरी ने विधानसभा में जातीय जनगणना की मांग उठाई। विधानसभा में राजस्व और अधिकारिता विभाग की अनुदान मांगों पर बहस हो रही थी।

विज्ञापन

बहस में भाग लेते हुए कांग्रेस विधायक हरीश चैधरी ने कहा कि केंद्र सरकार से उन्हें जातीय जनगणना कराने की कोई उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन

केंद्र सरकार से हमें कोई आस नहीं

विधायक चौधरी ने कहा कि राजस्थान सरकार बिहार की तर्ज पर जातिगत जनगणना करवाएं। पूर्व मंत्री ने कहा कि सीकर में ताराचंद कड़वासरा की हत्या प्रदेश के लिए बड़ा कलंक है। पंजाब के प्रभारी ने कहा कि भाजपा के लोग रामराज्य की बात करते हैं।

विज्ञापन

लेकिन केंद्र की बीजेपी सरकार सिर्फ पूंजीपतियों के हित के लिए कार्य कर रही है। जातिगत जनगणना पर केंद्र सरकार को घेरते हुए उन्होंने का कि इनसे मुझे कोई आस नहीं है। बिहार की तरह ही राजस्थान सरकार को भी जातिगत जनगणना करवानी चाहिए।

विज्ञापन

हम समाज की भलाई के लिए जीतकर आए हैं

उन्होंने कहा कि पिछड़ी जातियों की बात तो भाजपा करती है, लेकिन पिछड़ों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति क्या है? यह केवल जातिगत जनगणना के आधार पर ही पता लग सकती है। चौधरी ने कहा कि हम फोटो लगाने के लिए विधानसभा में जीतकर नहीं आए हैं। हम समाज की भलाई के लिए यहां आए हैं।

विज्ञापन

राजेंद्र राठौड़ पर निशाना साधते हुए कहा कि उपनेता प्रतिपक्ष आज भी उन पर आरोप लगाते है। इनके आरोप के आधार पर ही सीबीआई की जांच भी हो गई।

ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण

चौधरी ने राजस्थान में ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण देने की मांग करते हुए कहा कि ओबीसी का 27 फीसदी आरक्षण है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट की 50 प्रतिशत की रोक के चलते यह आरक्षण नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में सरकार को इस पर चर्चा करनी चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ