Jaipur News: वाड्रा के जमीन घोटाले को लेकर सदन में हंगामा, राजेंद्र राठौड़ बोले- मैं गलत हुआ तो इस्तीफा दे दूंगा
Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan Assembly Session Rajendra Rathore
Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan Assembly Session Rajendra Rathore
Jaipur News: राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को राजस्व और सामाजिक अधिकारिता विभाग की अनुदान मांगों को लेकर बहस हुई। लूणकरणसर से बीजेपी के विधायक सुमित गोदारा ने सबसे पहले विधानसभा में जमीन घोटाले को लेकर सवाल उठाए।
राबर्ट वाड्रा के जमीन घोटाले को लेकर जमकर हंगामा हुआ। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने कहा कि बीजेपी नेताओं ने भूमिहीन बनकर जमीनें ली और घोटाला किया।
विधायक गोदारा ने कहा कि जो किसान फायरिंग रेंज की जमीन से माइग्रेट हुए उनकी जमीन को लोगों ने कौड़ियों के दाम में खरीदकर करोड़ों कमाए हैं। सुमित गोदारा के आरोपों पर शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने आपत्ति जताते हुए कहा कि जो सदन का मेंबर नहीं है, उसका नाम लेना गलत है।
इस पर गोदारा ने कहा कि अंबानी-अडाणी भी सदन के मेंबर नहीं है, उन पर तो आप लोग खूब आरोप लगाते हो।
मंत्री ने कहा कि जो जमीन ली गई है, उनमें अधिकांश लोग बीजेपी के हैं। भाजपा के लोगों ने जमीन बेचकर लाखों रूपये कमाए। वाड्रा ने चेक से पेमेंट कियाए रजिस्ट्री हुई है उसका पूरा पैसा दिया है
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1631517963000872960?cxt=HHwWgICw1a68qKQtAAAA
इस सबके बीच उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने पलटवार करते हुए कहा कि मंत्री जी ने जिस शख्स का नाम लेकर कहा, वह सारा मामला कोर्ट में चल रहा है। मेरी मांग है सरकार को इस पर जांच के लिए एक कमीशन बना देना चाहिए। जिससे दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। वाड्रा ने बीकानेर जिले में जमीन नहीं खरीदी है यह साबित कर दो, गलत हुआ तो मैं इस्तीफा दे दूंगा अन्यथा आप दे देना। यह मेरा चैलेंज है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: