Jaipur News: जयपुर में सफाईकर्मियों की हड़ताल, आरक्षण से भर्ती का कर रहे विरोध
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Jaipur News: राजधानी जयपुर में आज सफाईकर्मी हड़ताल पर है। प्रदेश में सफाई कर्मचारियों के 13 हजार 184 पदों पर निकाली भर्ती आरक्षण से करने के विरोध में वाल्मीकि समाज ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।
जयपुर में छोड़ी चौपड़ पर आज सुबह निगम के सफाई कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सफाईकर्मियों ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वाल्मीकि सफाई श्रमिक संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर ने बताया कि हम लंबे समय से सरकार को पत्र लिख रहे है और सफाई कर्मचारियों की भर्ती आरक्षण व्यवस्था से न करके वाल्मीकि समाज के लोगों को प्राथमिकता देते हुए करने की मांग कर रहे है।
उसके बावजूद सरकारी हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। इसके कारण आज हमने सामूहिक कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय किया है।
बता दें कि स्वायत्त शासन विभाग ने पिछले दिनों 176 नगरीय निकायों में 13 हजार 184 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती की विज्ञप्ति जारी की है। उसमें आवेदक को एक साल का सफाई कार्य का अनुभव देना होगा। ऑनलाइन आवेदन 15 मई से भरने शुरू होंगे, जो 16 जून तक भरे जाएंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: