---विज्ञापन---

Jaipur News: पेपर लीक मामले में SOG ने महिला को किया गिरफ्तार, जानें क्या है आरोप

Jaipur News: शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में एसओजी ने एक 26 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिला का नाम द्रौपदी बताया जा रहा है। इस मामले में अब तक कुल 105 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पिछले 2 साल से थी फरार पुलिस के अनुसार द्रौपदी को जैसे ही […]

---विज्ञापन---

Jaipur News: शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में एसओजी ने एक 26 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिला का नाम द्रौपदी बताया जा रहा है। इस मामले में अब तक कुल 105 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पिछले 2 साल से थी फरार

पुलिस के अनुसार द्रौपदी को जैसे ही हमारे आने की भनक लगी तो वह घर से पैदल ही फरार हो गई। लेकिन पुलिस ने उसे पीछा करके पकड़ लिया। बता दें कि द्रौपदी शिक्षक भर्ती मामले में पिछले 2 साल से फरार चल रही थी। द्रौपदी पेपर लीक केस में 2021 के मुख्य किरदार उदाराम की सहयोगी है।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – उत्तर प्रदेश के संभल में बड़ा हादसा, कोल्ड स्टोर की छत ढही, 20-25 लोगों के दबे होने की आशंका

---विज्ञापन---
और पढ़िए – मनीष सिसोदिया खिलाफ नया केस, CBI ने जासूसी मामले में दर्ज किया FIR

एसपी ने घोषित कर रखा था इनाम

पुलिस के मुताबिक वह मुख्य आरोपी उदाराम के साथ मिलकर परीक्षा में फर्जी कैंडिडेट बिठाने और अभ्यर्थियों से पेपर के बदले रुपये वसूल करने का काम करती थी। एसओजी आरोपी द्रौपदी से पूछताछ करेगी। द्रौपदी पर बाड़मेर एसपी की ओर से 500 रुपये का इनाम भी घोषित था।

बता दें कि गंगापुर सिटी में सितंबर 2021 रीट पेपर लीक का मामला दर्ज हुआ था। जांच के बाद एसओजी को बाड़मेर के धोरीमन्ना निवासी द्रौपदी की तलाश थी।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 16, 2023 02:25 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola