---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

उत्तर प्रदेश के संभल में बड़ा हादसा, कोल्ड स्टोर की छत ढही, 20-25 लोगों के दबे होने की आशंका

Sambhal: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के संभल (Sambhal) जिले में गुरुवार (16 मार्च) को एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां के इस्लाम नगर में एक कोल्ड स्टोरेज के गोदाम की छत भरभरा कर गिर गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर राहत कार्य में जुटी […]

---विज्ञापन---

Sambhal: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के संभल (Sambhal) जिले में गुरुवार (16 मार्च) को एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां के इस्लाम नगर में एक कोल्ड स्टोरेज के गोदाम की छत भरभरा कर गिर गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर राहत कार्य में जुटी है। वहीं गुस्साए लोगों ने भी हंगामा शुरू कर दिया है।

आलू के काम में लगे मजदूर

जानकारी के मुताबिक घटना चंदौसी जिले के बदायूं मार्ग की है। यहां पर पथरा कोल्ड स्टोरेज के एक गोदाम की छत अचानक गिर गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक हादसे के वक्त यहां आलू की लदाई और ढुलाई के लिए काफी संख्या में मजदूर लगे हुए थे। आशंका है कि छत के नीचे 20 से 25 मजदूर दबे हुए हैं।

गुस्साए लोगों ने किया हंगामा

सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई है। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। इस पर अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया। इसके बाद राहत कार्य शुरू किया गया। प्रशासन की ओर से मौके पर कई जेसीबी मशीन मंगाई गई हैं। इनसे मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।

हादसे के बाद का वीडियो जारी

समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से घटना के बाद का एक वीडियो जारी किया गया है। वीडियो में हादसे के वीभत्स दृश्य को देखा जा सकता है। साथ ही वीडियो में दिख रहा है कि आक्रोशित लोग हंगामा कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी उन्हें शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः निर्माणाधीन फैक्ट्री की शटरिंग गिरी, दो की मौत, कई मजदूर दबे होने की आशंका

सीतापुर में गिरी थी फैक्ट्री की शटरिंग

बता दें कि 6 मार्च को भी उत्तर प्रदेश में ऐसा हादसा हुआ था। सीतापुर जिले के बाराभरी गांव में पराग रस्क की एक फैक्ट्री का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान फैक्ट्री के लिंटर के लिए लगाई गई शटरिंग अचानक भरभरा कर गिर गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। इस हादसे में भी कई लोग दबे थे।

---विज्ञापन---

गाजियाबाद में फैक्ट्री की इमारत गिरने से मरे थे दो मजदूर

इससे पहले 19 फरवरी को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भी एक निर्माणाधीन फैक्ट्री की इमारत गिर गई थी। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई थी। जबकि कई अन्य मजदूर मलबे में दब गए थे। यह हादसा गाजियाबाद के लोनी स्थित रूप नगर में हुआ था। यहां भी फैक्ट्री की छत के लिए लिंटर डलने वाला था, जिसके लिए शटरिंग लगाई गई थी।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

---विज्ञापन---
First published on: Mar 16, 2023 01:52 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola