Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक युवक की आत्महत्या ने पूरे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा कर रख दिया है। इस आत्महत्या की वजह से SHO समेत 6 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया। दरअसल, मामला कुछ ऐसा है कि बाइक चोरी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जयपुर के सदर थाने में बंद कर दिया। इस दौरान गिरफ्तार युवक ने हिरासत में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पुलिस प्रशासन को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है।
निष्पक्ष जांच की जिम्मेदारी
हिरासत में आत्महत्या करने वाले युवक की पहचान मनीष पांडे के रूप में हुई है। शनिवार को पुलिस ने स्थानीय लोगों द्वारा बाइक चोरी के आरोप में मनीष पांडे को गिरफ्तार किया था, जिसे सदर थाने लाया गया। यहां हिरासत में रहते हुए मनीष ने थाने में ही अपनी जान ले ली। जानकारी मिलते ही थाने के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीसीपी अमित बुढ़ानिया ने इस मामले के लिए एसीपी चोमू अशोक चौहान को नियुक्त किया है और उन्हें निष्पक्ष जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।
6 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
इस मामले पर पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए SHO देवेंद्र प्रताप समेत 6 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है। इसमें सब इंस्पेक्टर निरमा पूनिया, सब इंस्पेक्टर मुकेश, कांस्टेबल सुभाष, नरेश और दिलीप कुमार शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है। इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Sonam Raghuvanshi Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में रिक्शा ड्राइवर का बड़ा खुलासा, क्या है ट्रॉली बैग का रहस्य?
राजनीतिक हलचल भी हुई तेज
इसके अलावा, इस घटना से राजनीतिक हलचल भी काफी तेज हो गई है। हाल ही में कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने घोषणा की थी कि वह सवाई मानसिंह अस्पताल की मोर्चरी का दौरा करेंगे, जहां मनीष का शव रखा हुआ है। इस दौरान पुलिस के काम करने के तरीके पर भी सवाल उठाए हैं और इस मामले की जांच की मांग की है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
6 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines