Jaipur News: गैंगस्टर ने व्यापारी को दी धमकी, कहा-ढंग से बात कर ले नहीं तो गलती मारे से हो गई गाने पर डांस करना पड़ेगा
Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan News, Rohit Godara, Lawrence Bishnoi
Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan News, Rohit Godara, Lawrence Bishnoi
Jaipur News: लाॅरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा राजस्थान में लगातार लोगों को धमकियां दी जा रही है। अभी जीक्लब में हुई फायरिंग का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि दूसरी ओर बदमाशों ने व्यापारी को धमकी देकर 2 करोड़ रुपये की मांग कर डाली।
लाॅरेंस विश्नोई क्लब की ओर से जी क्लब में फायरिंग के बाद अब राजधानी जयपुर में एक व्यापारी (Jaipur News) को धमकी देकर पैसे मांगने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार रोहित गोदारा गैंग से जुड़े गैंगस्टर ने इंटरनेट काॅल कर 5 दिन में 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है और नहीं देने पर जान से मारने की बात कही है।
धमकी मिलने के बाद व्यापारी राहुल तांबी ने बनीपार्क थाने में मामला दर्ज कराया है। (Jaipur News) पुलिस के अनुसार व्यापारी ने गैंगस्टर रोहित गोदारा नाम से अलग-अलग नंबरों से धमकियां मिलने की जानकारी दी गई है। पुलिस ने बताया कि व्यापारी को वाॅइस मैसेज भी भेजे गए। पुलिस की ओर से व्यापारी को फिलहाल सुरक्षा उपलब्ध करवा दी गई है।
गैंगस्टर ने वाॅइस मैसेज के जरिए कहा कि ध्यान रखना बाद में तेरे क्लब, तू डांस करता हुआ अच्छा थोड़ी लगेगा। ढंग से बात कर ले नहीं मुझको राणा जी माफ करना गलती मारे से हो गई गाने पर डांस करना पड़ेगा। मिलकर चलेगा तो फायदे में रहेगा। इधर-उधर जाना है तो आराम से घूम कर आ जाए फिर मिल लेंगे।
जी क्लब में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टरों ने हाल ही में फायरिंग की थी। जिसके बाद गैंग से जुड़े तीन सदस्यों को पुलिस ने आगरा से पकड़ा था। यहां पर भागने की कोशिश करने पर पुलिस ने भी फायरिंग की थी। जिसमें उनके पैरों में गोली लगी थी। बाद में लॉरेंस बिश्नोई के गैंगस्टर ने कहा था कि गोली का बदला गोली से लेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: