Jaipur News: कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने बुधवार को विधानसभा में अनुदान मांगों पर बहस के दौरान अपनी ही सरकार के मंत्री शांति धारीवाल पर जमकर निशाना साधा। मंत्री के वीरांगनाओं को लेकर दिए बयान और सांसद किरोड़ी लाल के आतंकी कहने को लेकर मदेरणा ने निशाना साधा।
विधायक दिव्या ने कहा कि मैंने जब मंत्री के आंतकी वाले बयान का विरोध किया तो मेरे क्षेत्र की 44 सड़कों को रातों-रात रद्द कर दिया। मुख्यमंत्री को इसमें गंभीरता से हस्तक्षेप करना चाहिए। मंत्रीजी आजकल जिद पर आ जाते हैं तो उनकी जिद सबसे बड़ी होती है। उन्होंने कहा कि अगर मेरी रद्द सड़कें मंजूर नहीं हुई तो मैं वीरांगनाओं की तरह मुंह में घास लेकर ओसियां की जनता के साथ धरने पर बैठ जाउंगी।
और पढ़िए – Jaipur News: हीरापुरा पावर हाउस में लगी भीषण आग, 10 से ज्यादा दमकलों ने आग पर पाया काबू
https://twitter.com/8PMnoCM/status/1635965304491868164
इतना मत इतराइए, यह भी उधार की है
दिव्या ने कहा कि आपके पास छह महीने का समय है, जब चुनाव में जाना है। आपके पास मंत्रालय है, जिस कलम से दस्तखत करते हैं, उस पर इतना मत इतराइए, यह भी उधार की है। विधायक ने कहा कि गुर्जर कितनी दिल की गहराइयों से आपको चाहता है, यह सर्वविदित है।
मीणा समाज के कद्दावर नेता को आप आतंकी कहते हैं। जाट समाज की बेटी मंजू को नाते के नाम से आप चरित्र हनन करते हैं। गुर्जर, मीणा और जाट ये खेतीहर हैं और हमारे कांग्रेस के वोट बैंक हैं, 45 परसेंट से ज्यादा इसका हिस्सा है।
सीएम के बयान से सहमत हूं
वीरांगनाओं के मुद्दे पर सरकार का बयान सही था और मैं मुख्यमंत्री की इस बात का समर्थन करती हूं कि परिवार के बाहर नौकरी नहीं दी जानी चाहिए। अगर परिवार के बाहर नौकरी दी तो वीरांगना को ब्लैकमेल किया जाएगा। सरकार के उस बयान से मैं सहमत हूं, लेकिन आपने कैसे पेश किया।
आप एक समाज के नेता को आतंकी के समान कैसे कह देंगे? उसकी प्रतिक्रिया क्या हुई, आपने उनके नेता को आतंकी कहा। दूसरे दिन उन्होंने हमारे प्रभारी को आतंकी कह दिया। हम कौन सा उदाहरण सेट करेंगे।
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
21 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines