Jaipur News: सीएम अशोक गहलोत का बड़ा फैसला, 10 नई नगरपालिकाओं के गठन का किया ऐलान
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Jaipur News: सीएम अशोक गहलोत ने शुक्रवार को 10 नई नगरपालिकाओं के गठन का ऐलान किया। इसके लिए स्वायत्त शासन विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। इसके अलावा फतेहपुर नगर पालिका को क्रमोन्नत कर नगर परिषद बनाया गया है।
स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के आधार पर बूंदी जिले में 2, दौसा में 3, करौली, सवाईमाधोपुर, झुंझुनूं, भीलवाड़ा और जोधपुर में एक-एक नई नगरपालिका के गठन किया गया है। इसके अलावा चूरू स्थित फतेहपुर नगर पालिका को अब नगर परिषद् बनाया गया है।
बता दें कि पिछले माह सरकार ने बजट में भी नई नगरपालिकाओं के गठन की घोषणा की थी। लेकिन अभी तक इन क्षेत्रों का परिसीमन नहीं हो पाया है। इसलिए जनता को नगरपालिका बनने पर मिलने वाली सुविधाएं नहीं मिल पा रही है।
झुंझुनूं- सिंघाना
भीलवाड़ा- रायपुर
जाेधपुर- बाप
बूंदी- दई, हिण्डोली
दौसा- रामगढ, पचवारा, बसवा, लवाण
करौली- मंडरायल
सवाईमाधोपुर- खिरनी
बता दें कि इससे पहले सीएम गहलोत ने 17 मार्च को 19 नए जिले बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री गहलोत ने विधानसभा में अनूपगढ़, ब्यावर, बालोतरा, डीडवाना, गंगापुर सिटी, जयपुर उत्तर, जयपुर दक्षिण, जोधपुर पूर्व, जोधपुर पश्चिम, केकड़ी, कोटपूतली, बहरोड, खैरथल, फलौदी, सलूंबर, सांचौर, शाहपुरा और नीमकाथाना को जिला बनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही प्रदेश में बांसवाड़ा, पाली और सीकर को संभाग मुख्यालय बनाने की घोषणा की है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: