Jaipur News: राजस्थान पुलिस ने पेपर लीक प्रकरण में फरार आरोपी अनिल मीणा की गिरफ्तारी के लिए 1 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। यह घोषणा पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने की। अनिल मीणा फिलहाल आबूरोड़ में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं और इस प्रकरण में फरारी काट रहा है।
भूपेंद्र सारण ने खोले राज
पेपर लीक मामले में गिरफ्तार भूपेंद्र सारण ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उन्होंने 40 लाख रुपये में प्रधानाचार्य अनिल मीणा से पेपर लिया था। मीणा प्रकरण के बाद से ही फरारी काट रहा है। आरोपी मीणा अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इस मामले में शेरसिंह की गिरफ्तारी पुलिस के लिए जरूरी है क्याेंकि पूछताछ में सवाल यही उठ रहा है कि शेरसिंह के पास पेपर कहां से आया था।
और पढिये- Bihar Board 12th Result 2023: आज किसी समय जारी हो सकता है बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम, जानें क्या हैं पासिंग मार्क्स?
मुख्य सरगना पुलिस की गिरफ्त से दूर
बता दें कि इससे पहले पुलिस ने मुख्य सरगना सुरेश ढाका, भूपेंद्र सारण, गैंगस्टर रोहित गोदारा की गिरफ्तारी के लिए एक-एक लाख का इनाम रखा था। पिछले महीने बंगलौर एयरपोर्ट से पुलिस ने भूपेंद्र सारण को गिरफ्तार किया था। जबकि सुरेश ढाका फरार चल रहा है।
और पढ़िए – Umesh Pal Murder Case: यूपी पुलिस एक और सफलता, हिरासत में लिया गया नेपाल में शूटर्स की मदद का आरोपी
बता दें कि एक दिन पहले एसओजी ने इस मामले में फरार 26 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार की गई महिला का नाम द्रौपदी है। इस मामले में अब तक कुल 105 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines