Bihar Board 12th Result 2023: आज किसी समय जारी हो सकता है बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम, जानें क्या हैं पासिंग मार्क्स?
Edited By Niharika Gupta

Bihar Board 12th Result 2023
Edited By Niharika Gupta

Bihar Board 12th Result 2023
Bihar Board 12th Result 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, (BSEB) बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2023 जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। रिजल्ट जारी होने से एक दिन पहले बिहार बोर्ड रिजल्ट 2023 की तारीख को अपडेट करेगा। परिणाम के साथ, बीएसईबी इंटर के टॉपर्स 2023 घोषित किए जाएंगे।
बीएसईबी ने 1 फरवरी से 11 फरवरी, 2023 तक इंटर की परीक्षाएं आयोजित की थीं। इस साल बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा के लिए 13.18 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) बीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2023 से पहले रिजल्ट तिथि की घोषणा करने वाला है। आज शाम यानी 17 मार्च को बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट तिथि की घोषणा की जा सकती है, क्योंकि महज एक दिन के अंतर पर ही पिछले साल बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया था।
और पढ़िए – ICSE Exam 2023: कुछ इस तरह से आया 10वीं का केमिस्ट्री पेपर, जानें स्टूडेंट्स और एक्सपर्ट्स की राय?
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड बहुत जल्द BSEB Bihar Board Class 12th रिजल्ट को लेकर अपडेट दे सकता है। माना जा रहा है आज दोपहर 1 बजे तक में कोई अपडेट आ सकता है। एक बार अपडेट आने के बाद आप biharboardonline.bihar.gov.in देख पाएंगे।
बिहार एजुकेशन बोर्ड यानी बीएसईबी कक्षा 12वीं के रिजल्ट साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए बीएसईबी पासिंग मार्क्स के समान ही होने वाले हैं।
थ्योरी – हर विषय में कुल अंकों का 30 फीसदी।
प्रैक्टिकल – हर विषय में कुल अंकों का 40 फीसदी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: