Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक पति-पत्नी ने करवा चौथ पर मौत को गले लगा लिया। पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बाद में पति ने फंदा लगा लिया। चांद का दीदार करने के लिए पत्नी अपने पति का इंतजार कर रही थी। पति देरी से घर पहुंचा तो पत्नी गुस्से में आ गई। वह घर से बाहर निकल गई और पति के सामने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पत्नी के क्षत-विक्षत शव को देख पति खुद पर काबू नहीं रख सका। घर लौटा और अपने भाई को व्हाट्सऐप मैसेज भेजा। जिसके बाद पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी।
गुस्से में घर से बाहर निकली मोनिका
घटना शहर के हरमाड़ा थाना इलाके के गांव नांगल सिरस में हुई है। रविवार रात को 38 साल का घनश्याम बुनकर देरी से घर लौटा था। ड्यूटी से लेट आने पर 35 साल की पत्नी मोनिका नाराज हो गई। घर आते ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद मोनिका गुस्से में घर से बाहर निकल गई। पति पीछे-पीछे उसको मनाने के लिए दौड़ा। तभी ट्रैक पर ट्रेन आ गई और महिला एकदम उसके आगे कूद गई।
यह भी पढ़ें:होटल बुलाकर गर्लफ्रेंड से किया रेप; फिर सांस नली कटने तक रेतता रहा गला, कानपुर में दिल दहला देने वाली वारदात
मोनिका के शव के टुकड़े-टुकड़े हो गए। इसके बाद घनश्याम घर आ गया। घनश्याम ने अपने भाई को मैसेज किया कि भाई सॉरी! मेरी पत्नी ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया है। गणपत जी और घनश्याम कंडेल से आप बात कर लेना। वे लोग आपकी हेल्प कर देंगे। जब तक बड़े भाई ने यह मैसेज देखा, छोटा भाई जान दे चुका था। राजस्थान पुलिस के अनुसार घनश्याम एक मार्केटिंग कंपनी में जॉब करता था।
शव परिजनों को सौंपे
हरमाड़ा थाना अधिकारी उदयभान यादव ने बताया कि घनश्याम और मोनिका की बॉडी का पोस्टमार्टम करवाया गया है। शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। विवाद के बाद रविवार रात को मोनिका जयराम ब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कट गई। घटना लगभग साढ़े 12 बजे की है। वहीं, घनश्याम ने रात को दो बजे जान दी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना किया।
यह भी पढ़ें:करवा चौथ पर महिला सिपाही से कानपुर में रेप, उंगुली चबाई; चेहरा नोंचा… ऐसे पकड़ा गया दरिंदा
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
2 hrs agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
4 hrs agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
7 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 day agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
3 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
5 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
5 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
5 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
5 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines