Jaipur: सीएम गहलोत की लोक कलाकारों को बड़ी सौगात, राजकीय कार्यक्रमों में कलाकारों को मिलेगा 100 दिन का रोजगार
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Jaipur: कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व मंत्री डा. बीडी कल्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2023 के माध्यम से सरकार कलाकारों को सामाजिक सुरक्षा देगी। इस योजना के तहत प्रतिवर्ष कलाकारों को 100 दिन का रोजगार दिया जाएगा। डा. कल्ला बुधवार को शासन सचिवालय में योजना के सफल क्रियान्वयन के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
डा. कल्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा अनुरूप मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2023 के अंतर्गत राजस्थान के स्थानीय या देशज कला के कलाकारों को 100 दिन का रोजगार दिया जाएगा। बजट घोषणा 2023-24 के क्रम में विभाग ने इस योजना का प्रारूप तैयार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि स्थानीय कलाकारों को 100 दिन का रोजगार सुनिश्चित करने वाला राजस्थान संभवतः देश में पहला प्रदेश है। ये कलाकार गायनए वादनए नृत्यए अभिनय या नाटक करने वाले होंगे जो राज्य सरकार के कार्यक्रमों, उत्सवों में 100 दिन के कला प्रदर्शन की मांग कर सकेंगे। योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए राजस्थान संगीत नाटक अकादमी को नोडल एजेन्सी बनाया गया है।
राजस्थान नाटक संगीत अकादमी की अध्यक्षा बिनाका जेश मालू ने बताया कि अकादमी योजना के माध्यम से लोक कलाकारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि योजना के गांव-ढाणी से कस्बों तक सफल क्रियान्वयन के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
कला एवं संस्कृति विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने एक प्रस्तुतिकरण के माध्यम से योजना की अद्यतन प्रगति और प्रारूप में लोक कलाकारों द्वारा आवेदन पत्र, प्रक्रिया और भुगतान सहित महत्वपूर्ण जानकारी से मंत्री को अवगत कराया। बैठक में कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व, सूचना एवं प्रोद्योगिकी विभाग सहित विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: