Video: जलती कार सड़क पर दौड़ी, लोग भागे, ड्राइवर ने इस तरह बचाई जान

Jaipur Car Fire: जयपुर में कार में आग लगने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते हैं।

Jaipur Car Fire

Jaipur Car Fire

विज्ञापन

Jaipur Car Fire: राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक जलती कार सड़क पर दौड़ गई। जिसे देख लोगों में दहशत फैल गई और वे अपनी जान बचाने भागने लगे। जानकारी के अनुसार, इस कार ने बाइक को भी टक्कर मार दी। भीड़भाड़ वाले व्यस्त इलाके अजमेर रोड पर भागती इस कार को रोकने के लिए लोगों के पसीने छूट गए।

फ्लाइओवर पर आग का गोला बनी कार 

इस कार का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि कार एक फ्लाइओवर पर आग का गोला बनकर भागती है। जिसे पास आते देख बाइक सवार लोग भागने की कोशिश करते हैं। इस कार से धुएं का गुबार भी निकलने लगता है। बताया जा रहा है कि इस कार में डिवाइडर से टकराने के बाद आग लगी।

Advertisment

ड्राइवर ने इस तरह बचाई जान 

जानकारी के अनुसार, कार के ब्रेक फेल हो गए थे। जिससे यह डिवाइडर से टकरा गई। फिर धू-धू कर जलने लगी। जानकारी के मुताबिक, चालक ने कार से कूदकर अपनी जान बचा ली। इस घटना में किसी जान-माल के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि बर्निंग कार को देखने और उसके वीडियो बनाने की वजह से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने पानी डालकर बुझाई आग 

बताया जा रहा है कि ये एसयूवी है। जो मानसरोवर पत्रकार कॉलोनी निवासी जितेंद्र जांगिड़ की है। उन्होंने करीब तीन साल पहले ये कार खरीदी थी। वह दोपहर करीब पौने दो बजे एलिवेटेड रोड पर अजमेर से सोडाला की ओर उतर रहे थे। तभी ये घटना हुई। उन्होंने हैंडब्रेक खींचा और जैसे-तैसे कार से निकलकर अपनी जान बचाई। जब कार एलिवेटेड रोड से नीचे आई तो पुलिसकर्मियों ने पानी डालकर इसकी आग बुझाई।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ