केजे श्रीवत्सन, जयपुर
Jagadguru Rambhadracharya Statement: जगदगुरु रामभद्राचार्य ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान जम्मू कश्मीर की जमीन के एक बड़े हिस्से पर अपना कब्जा कर बैठा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा हड़पी इस जमीन को अब हनुमान जी की कृपा से फिर वापस लेना है। दरअसल, जगदगुरु ने ये बयान जयपुर में दिया, वह इन दिनों 9 दिवसीय श्रीराम कथा के लिए पिंक सिटी में हैं।
सोमवार को कथा का दूसरा दिन था, इस दौरान श्री राम कथा सुनाते हुए बीच में वह बोले हनुमान जी ही अब पाकिस्तान को हिंदुस्तान से खदेड़ने का काम करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि इसके लिए उन्होंने सवा करोड़ आहुतियां देने का प्रण लिया है। मंच से उन्होंने देशभर के धार्मिक लोगों इसमें शामिल होने की अपील की।
ये भी पढ़ें: हो जाइए अलर्ट! कहीं आपके पास भी तो नहीं आ रहा ये ईमेल, तुरंत करें डिलीट, वरना होगा बड़ा नुकसान
क्यों लिया कृष्ण मंदिर में नहीं जाने का निर्णय?
बता दें जगदगुरु रामभद्राचार्य रामानंद संप्रदाय के हैं। अक्सर अपने बयानों को लेकर वह चर्चा में रहते हैं। उनकी गिनती देश के चार प्रमुख जगदगुरुओं में होती है। इससे पहले जयपुर में कथा के पहले दिन रविवार को उन्होंने कहा था कि आयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि को हम वापस ले चुके हैं। अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि की बारी है, उन्होंने आगे ये कहा था कि जब तक यूपी के मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि का हक मिलता तब तक वे किसी भी कृष्ण मंदिर में नहीं जाएंगे।
महाकुंभ 2025 में होगा यज्ञ
बता दें हाल ही में जगदगुरु रामभद्राचार्य की बाल कथा वाचक अभिनव अरोड़ा को मंच से नीचे उतारने को कहने की वीडियो काफी वायरल हुई थी। इस मामले ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। जयपुर में जगदगुरु ने कहा कि हम ऐसा यज्ञ करेंगे जैसा विश्वामित्र जी ने किया था और दशरथ जी ने उस यज्ञ से भगवान राम और लक्ष्मण जी को मांगा था। उन्होंने आगे कहा कि हम देशवासियों से राम-लक्ष्मण नहीं मांग रहे बस सभी भारतवासियों का मन चाहते हैं, वह अपने मन से यजमान बनकर इस बार महाकुंभ 2025 यज्ञ करने पहुंचे।
ये भी पढ़ें: UP में 35 कुंवारी लड़कियों के प्रेग्नेंट होने का क्या है सच? सामने आई ये वजह
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
11 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines