UP में 35 कुंवारी लड़कियों के प्रेग्नेंट होने का क्या है सच? सामने आई ये वजह

वाराणसी यूपी के एक गांव में 35 से ज्यादा कुंवारी लड़कियों के प्रेग्नेंट होने की खबर ने उनके मां-बाप को चौंका कर रख दिया है, मगर इसकी सच्चाई जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

Pregnant women

Pregnant women

वाराणसी से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने एक बार फिर सरकारी विभागों की लापरवाही को उजागर किया है। वैसे तो हम अक्सर सरकारी विभागों की लापरवाही के बारे में सुनते रहते हैं, लेकिन इस बार जो गड़बड़ी की गई है, वो आपको हैरान कर देगी। रमना गांव की  लगभग 35 से अधिक कुंवारी महिलाओं को आंगनबाड़ी की तरफ से एक मैसेज आता है, जिसमें उनको एक गर्भवती महिलाओं के तौर पर रजिस्टर कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन

आंगनबाड़ी की बड़ी लापरवाही

जैसे कि हम जानते हैं कि सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों को अपने काम के लिए सही तरह से ट्रेनिंग दी जाती है। ऐसे में भी वे कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जिसे नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। दीपावली के समय वाराणसी के रमना गांव की रहने वाली 35 से ज्यादा महिलाओं के मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि उनका नंबर एक गर्भवती महिला के तौर पर रजिस्टर कर दिया गया है। हालांकि विभाग ने तुरंत इस पर एक्शन लिया और जिम्मेदार कर्मचारियों को नोटिस दिया गया।

विज्ञापन
Pregnant women

Pregnant women

विभाग ने की जांच

बता दें कि इस मामले की शिकायत होने से पहले ही विभाग ने इस कार्रवाई की। एबीपी न्यूज से बात करते हुए वाराणसी के मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बताया कि वाराणसी के रमना गांव जानकारी सामने आई कि वहां कुछ किशोरियों का रजिस्ट्रेशन गर्भवती महिला के तौर पर कर दिया गया था।

विज्ञापन

जब विभाग ने इस मामले की जांच की तो एक महिला का नाम सामने आया, जो आंगनवाड़ी में गर्भवती महिलाओं, बच्चों को पौष्टिक आहार देने के अलावा BLO का भी कार्य करती है। इसके योजना तहत आंगनबाड़ी महिलाएं घर-घर जाकर गांव में रहने वाले परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड और फॉर्म इकट्ठा करती हैं।

इस दौरान आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने गलती से आधार नंबर और सारे फॉर्म आपस में बदल गए। इस कारण ये गलती हो गई, हालांकि इसे तुरंत सुधार लिया गया और इसके लिए जिम्मेदार कर्मचारियों को नोटिस भी जारी किया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ