Jaipur News: राजस्थान की CID इंटेलिजेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जैसलमेर से एक जासूस हनीफ खान को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी पैसों के लालच में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं भेज रहा था. आरोप है कि पकड़े गए जासूस ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी जानकारी भेजी थी. इस साल जासूसी के आरोप में जैसलमेर से चार आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार.
सोशल मीडिया पर ISI से संपर्क
महानिरीक्षक पुलिस सीआईडी (सुरक्षा) डॉ. विष्णुकांत ने बताया कि सीआईडी इंटेलिजेंस राजस्थान की टीम राज्य में जासूसी गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही थी. इसी दौरान उन्हें 47 वर्षीय हनीफ खान पुत्र मीर खान निवासी बासनपीर जुनी थाना सदर हाल बाहल थाना पीटीएम मोहनगढ़ जैसलमेर की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। जिसके बाद टीम द्वारा उसकी गतिविधियों पर लगातर नजर रखी गई और जांच में सामने आया कि वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में था.
यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री का सचिव निकला पाकिस्तान का जासूस, जैसलमेर से जयपुर तक हड़कंप
ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी भी भेजी
हनीफ खान भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बहला गांव का रहने वाला है. जिससे उसका सीमावर्ती क्षेत्रों मोहनगढ़, घड़साना एवं अन्य में आसानी से आना-जाना था. पूछताछ में पता चला कि वह महत्वपूर्ण सैन्य संस्थानों और सेना के मूवमेंट की जानकारी रखता था. यहां तक कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी वह पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क में था और सेना के आवागमन की जानकारी साझा कर रहा था. केंद्रीय पूछताछ केंद्र जयपुर पर विभिन्न एजेंसियों द्वारा पूछताछ और जांच में यह भी साबित हुआ कि वह पैसों के बदले सेना की सामरिक जानकारी आईएसआई को दे रहा था. इन गंभीर आरोपों के पुख्ता सबूत मिलने के बाद सीआईडी इंटेलिजेंस ने राजकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 के तहत मामला दर्ज कर गुरुवार 25 सितंबर को हनीफ खान को गिरफ्तार कर लिया. उल्लेखनीय है कि 2025 में जैसलमेर से जासूसी के आरोप में यह चौथी गिरफ्तारी है।
यह भी पढ़ें- ATS ने दिल्ली से गिरफ्तार किया पाकिस्तानी जासूस, जानें हारून का पाकिस्तान से क्या कनेक्शन?
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
14 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 day agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
4 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
4 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
7 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
9 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines