हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राजस्थान के मंत्री उदयलाल आंजना के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

income tax department raid at minister uday lal anjana: मंत्री उदयलाल अंजना के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है।

विज्ञापन
income tax department raid at minister uday lal anjana chetak enterprises udaipur

income tax department raid at minister uday lal anjana: के जे श्रीवत्सन, जयपुर: राजस्थान में कांग्रेस नेताओं और मंत्रियों पर ED के छापों के बाद शुक्रवार को एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मंत्री उदयलाल अंजना के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि छापे की कार्रवाई चेतक एंटरप्राइजेज पर हो रही है। उदयलाल आंजना गहलोत सरकार में सहकारिता मंत्री हैं। ये छापेमारी उदयपुर के ठिकानों पर हो रही है।

ED की कार्रवाई से मचा है हड़कंप

बता दें कि राजस्थान में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ हैं। यह कार्रवाई रीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और लक्ष्मणगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार गोविंद सिंह डोटासरा और महुआ के निर्दलीय विधायक व कांग्रेस उम्मीदवार ओम प्रकाश हुड़ला के घरों पर की।

ईडी की कार्रवाई को लेकर विधायक हुड़ला ने राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा पर निशाना साधा। उनका कहना था कि ये कार्रवाई उन्हीं के इशारों पर हो रही है। हालांकि किरोड़ीलाल मीणा ने इन आरोपों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने विधायक की शिकायत नहीं की है। इससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है। हां, रीट पेपर लीक मामले में मैंने सीबीआई जांच करवाने की अपील जरूर की थी।

विज्ञापन

ED ने सीएम के बेटे को भेजा है समन

ईडी ने सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को भी समन भेजा है। उन्हें 30 अक्टूबर को ईडी के सामने दिल्ली में पेश होना होगा। दरअसल, बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने आरोप लगाया था कि कुछ व्यापारिक उपक्रमों का इस्तेमाल कर सीएम अशोक गहलोत के काले धन को सफेद करने का काम किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Elections 2023: जानें कितनी सीटों पर नेताओं के रिश्तेदारों को दिया गया टिकट, कौन सी पार्टी है इसमें सबसे आगे

विज्ञापन

उन्होंने वैभव गहलोत के खिलाफ शिकायत कर उनके व्यापारिक सहयोगी बताए गए एक व्यक्ति के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्डरिंग एक्ट (PMLA) के तहत एक्शन की मांग की थी। इसमें वैभव गहलोत की पत्नी समेत कई के नाम शामिल हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola