Rajasthan Deputy CM Diya Kumari in IIFA Awards 2025: देश की पिंक सिटी जयपुर में बीती रात आईफा अवार्ड 2025 समारोह (IIFA Awards 2025 Ceremony) आयोजित हुआ। इस समारोह में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी शामिल हुई। डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने जयपुर के JECC में इस अवार्ड कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान में फिल्म और टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। आईफा अवार्ड के जरिए राजस्थान के टूरिज्म, कला और संस्कृति को वर्ल्ड लेवल पर प्रमोट करने का मौका मिल रहा है।
फिल्म जगत को मिलेगा पूरा सहयोग
समारोह को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने कहा कि फिल्म जगत से जुड़े लोग राजस्थान की धरती पर आएंगे तो उन्हें सरकार से पूरा सहयोग मिलेगा। फिर चाहे वो राज्य की बेहतरीन लोकेशन की बात हो, चाहे रेतीले धोरों की बात हो, महल-किलों की बात हो, हरे-भरे अभ्यारण की बात हो या फिर सपाट मैदानी और प्राचीन मंदिरों की बात हो, यहां उन्हें सब कुछ मिलेगा।
‘विकसित भारत’ में फिल्मों की भूमिका
डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन ‘विकसित भारत’ के निर्माण में फिल्म और टूरिज्म सेक्टर की खास भूमिका निभाएगा। इससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और युवाओं को रोजगार के नए मौके भी मिलेंगे। इसके साथ दिया कुमारी ने समारोह में मौजूद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को आश्वासन दिया कि राजस्थान को विकसित बनाने के लिए सिर्फ राज्य सरकार और पर्यटन विभाग ही नहीं, बल्कि राजस्थान के 8 करोड़ लोग कृत संकल्पित हैं।
यह भी पढ़ें: Gujarat Weather: इन 5 जिलों में लू का अलर्ट; गर्म और उमस भरा रहेगा मौसम
हमेशा खुले हैं राजस्थान के दरवाजे
दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान के दरवाजे हमेशा खुले हैं, बस जरूरत है यहां आकर तमाम संभावनाओं को मूर्त रूप देने की। इस काम में यह आईफा अवार्ड 2025 समारोह और इससे जुड़े हुए लोग बड़ी मदद कर सकते हैं। डिप्टी ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन की शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और फिल्म जगत से जुड़े कई सितारे मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
डॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
12 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
12 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
14 hrs agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
1 day ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
2 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
3 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
4 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines