Gujarat Weather: इन 5 जिलों में लू का अलर्ट; गर्म और उमस भरा रहेगा मौसम

Gujarat Weather Update: गुजरात में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कच्छ, राजकोट, अमरेली, भावनगर और बनासकांठा में लू का अलर्ट जारी किया है।

Gujarat Weather Update

Gujarat Weather Update: गुजरात में मौसम ने पूरी तरह अपना मिजाज बदल लिया है। हालांकि, अभी भी राज्य में सुबह और रात को ठंड का एहसास हो रहा है। लेकिन, दोपहर में लोगों को गर्मी परेशान करने लगी है। पिछले कुछ दिनों में राज्य के कई शहरों के तापमान में अच्छी-खासी वृद्धि दर्ज की गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक राज्य के कुछ जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही विभाग ने संभावना जताई है कि राज्य के तटीय जिलों में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है।

विज्ञापन

इन 5 जिलों को लू का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 9 मार्च को कच्छ और राजकोट में लू की चेतावनी जारी की गई। वहीं, तटीय जिलों में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार, राज्य के कच्छ, राजकोट, अमरेली, भावनगर और बनासकांठा में 9 से लेकर 12 मार्च तक लू का अलर्ट जारी हुआ है। इस दौरान तटीय जिलों में गर्म और आर्द्र मौसम की संभावना है। IMD में कच्छ और राजकोट समेत इन सभी जिलों में अगले 2 दिनों के लिए लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

मार्च में बढ़ा राज्य का तापमान

आमतौर पर मार्च महीने में राज्य का तापमान 32 डिग्री के आसपास रहता है। लेकिन मार्च के पहले हफ्ते में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से इसमें 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि दोपहर में हवा की गति काफी कम हो जाएगी। रविवार से अहमदाबाद में तापमान 20 से 39 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ