IAS Tina Dabi: राजस्थान की चर्चित IAS टीना डाबी इन दिनों बाड़मेर कलेक्टर के तौर पर पदस्थ हैं। उन्होंने ‘नवो बाड़मेर’ अभियान की शुरुआत की है। जिसके तहत पिछले दिनों उनके कई वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें वह गंदगी फैलाने वाले लोगों को लताड़ लगाती नजर आ रही थीं। अब यूपीएससी टॉपर रहीं टीना डाबी एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है…
रोती हुई बाहर निकलीं लड़कियां
दरअसल, बुधवार को टीना डाबी ने बाड़मेर में अपनी टीम के साथ स्पा सेंटर पर छापा मारा। बताया जा रहा है कि स्पा सेंटर पर अनैतिक काम होता था। जिसकी शिकायत टीना डाबी को मिली थी। जब छापा मारा गया तो यहां कुछ युवक और युवतियां मिले। जैसे ही स्पा सेंटर पर छापा मारा गया, लड़कियां रोती हुई बाहर निकलीं। वह पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाती नजर आईं।
तौलिया और चादर से छिपाया मुंह
जब लड़कियां बाहर निकलीं, तो लोगों ने कहा आपकी वजह से कई घर बर्बाद हो गए। आपने बाड़मेर को गंदा कर दिया। कई लड़कियों ने अपना मुंह तौलिया और चादर से छिपा रखा था। इसके बाद पुलिस उन्हें जीप में बिठाकर थाने ले गई। वहीं कलेक्टर की इस छापेमारी को देख स्पा सेंटर संचालक भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस-प्रशासन के बंदोबस्त के आगे उसकी एक न चली।
ये भी पढ़ें: IAS टीना डाबी के ताबड़तोड़ एक्शन, डॉक्टर्स में मचा हड़कंप, जानें क्या है पूरा मामला
तोड़ डाला गेट
बताया जा रहा है कि पहले तो स्पा सेंटर संचालक ने उन्हें देख गेट नहीं खोला, टीना डाबी यहां करीब आधा घंटे तक खड़ी रहीं। उन्होंने इसके बाद स्पा संचालक को फटकार लगाते हुए कहा कि जब तक गेट नहीं खुल जाता, मैं यहीं खड़ी रहूंगी, भले ही दरवाजा ही क्यों न तोड़ना पड़े। इसके साथ टीना डाबी के साथ गई पुलिस टीम और यूआईटी अधिकारियों ने गेट तोड़ डाला। बताया जा रहा है कि सेंटर से 5 लड़कियों सहित 7 लोगों को हिरासत में लिया गया है। यहां देह व्यापार की आशंका है। पुलिस ने शांतिभंग का मामला दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें: 18 साल की महिला, पति की जलती चिता और राजनीतिक लपट; वो सती कांड, जिसमें देना पड़ा सीएम को इस्तीफा
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
9 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
11 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
23 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines